फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valentine week : इन 5 राशि के लोगों को मिलेगा सच्चा प्यार, जीवन होंगे यह बड़े बदलाव

Wed, 14 Feb 2018 09:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
zodiac - फोटो : zodiac
वेलेंटाइन वीक के मौके पर कोई अपने पार्टनर के साथ एन्जॉय कर रहा है तो कोई अपने पार्टनर की तलाश में है। हम आपको उन 5 राशियों के बारे में बता रहे है जिन्हें इस वीक पर अपना सच्चा प्यार मिलेगा साथ ही उनके जीवन में भी बड़े बदलाव होंगे।
विज्ञापन

2 of 7
राशिचक्र
जी हां, इस वेलेंटाइन वीक में टेडी डे यानी 10 फरवरी को इन पांच राशि वालों के जीवन में सच्चे प्यार की एंट्री होगी।
विज्ञापन

3 of 7
aries - फोटो : aries
मेष राशि- इस राशि के लोगों के 10 फरवरी टेडी डे बेहद खास होने वाला है। आप किसी को बड़ा गिफ्ट या कहे सरप्राइज देने के मूड बना सकते है, लेकिन आपको भी सरप्राइज मिल सकता है। अपने प्यार को पाने के लिए आपको अपने किसी साथी या परिवार की मदद लेनी पड़ सकती है। यकीनन इस दिन से आपके जीवन में नए बदलाव आएंगे। न सिर्फ अपने प्यार के मामले में बल्कि परिवारिक व्यापार में भी आपको अचानक धन लाभ होगा। छोटे छोटे गिफ्ट आपके जीवन में बड़ी बड़ी खुशियां लेकर आएंगे। आपको अपना सच्चा प्यार मिलेगा। प्यार के साथ आपके जीवन में पैसे की भी बरसात होगी।

 

4 of 7
सिंह राशि
सिंह राशि- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार प्यार के मामले में आपको जीत तो मिलेगी ही साथ ही लंबे समय से अटका कोई काम भी बनेगा। इसके अलावा जिस काम को भी आप मन लगाकर करेंग, सफलता मिलेगी। प्यार की लाइफ में एंट्री के साथ ही आपके जीवन में पैसा और तरक्की दोनों होगी। मित्रों से गिफ्ट मिलने के भी चासेंज है।
विज्ञापन

5 of 7
कन्या राशि - फोटो : virgo sign
कन्या राशि- यह टेडी डे आपके लिए  नई खुशियां लेकर आएगा। जो काम आज तक नहीं बन पाए थे वह अब बनेंगे। आपकी जीवन शैली बदलेगी और परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। बस किसी भी व्यक्ति पर भरोसा करने से पहले ध्यान रखें। कोई आपका इस्तेमाल न करें। इसके अलावा आपके जीवन में खुशियों का प्रवेश होगा।
विज्ञापन

6 of 7
कुंभ राशि - फोटो : aquarius sign
कुंभ राशि- 10 फरवरी टेडी डे आपके लिए नई चुनौतियां लेकर आएगा, लेकिन सभी प्रकार की चुनौतियों को पार करते हुए आप नए कीर्तिमान स्थापित करते हुए आगे बढ़ेंगे। इस दिन आपको कुछ ऐसे डिसीजन लेने पड़ सकते हैं। जो आपके लिए बेहद जरूरी होंगे। किसी रूठे हुए फ्रेंड को मनाने के लिए आप उसे सरप्राइस गिफ्ट दे सकते हैं।  वैलेंटाइन डे वीक आपके लिए खुशियों की दस्तक देने वाला है। अगर आपका निश्चय पक्का है। तो आपको सफल होने से कोई नहीं रोक सकता। प्यार के मामले में आप को तेजी से सफलता मिलेगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मीन राशि - फोटो : pisces sign
मीन राशि- टेडी डे पर आपकी ‌अपने किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकता है, जिससे आपको बेहद खुशी मिलेगी। व्यापार में आपका मन अधिक लगेगा। व्यापार को तेजी से आगे बढ़ाने में आप अहम भूमिका निभाएंगे साथ ही परिवार की आर्थिक स्थिति को आप मजबूती प्रदान करेंगे। आपके लिए बिजनेस में सफलता हासिल करना एक जुनून होगा। इसके साथ-साथ आप अपनी पर्सनल लाइफ पर भी ध्यान देंगे। टेडी डे आपके लिए नई खुशियां लेकर आएगा।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें