फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valentine Week: वेलेंटाइन वीक के अगाज के साथ महक उठा फूलों का बाजार, आज प्रपोज डे प्यार का इजहार

Wed, 08 Feb 2023 04:33 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
वैलेंटाइन वीक वैलेंटाइन वीक - फोटो : अमर उजाला
वेलेंटाइन वीक की शुरुआत रोज डे से हो चुकी है। मंगलवार को गुलाब के फूल की जमकर खरीदारी हुई। इससे व्यापारियों के चेहरे चमक उठे। यह पूरा हफ्ता प्रेमी जोड़ों के नाम रहता है। ऐसे में उपहारों के लेने-देने का दौर भी खूब चलता है। इसे देखते हुए व्यापारियों को भी अच्छी खासी बिक्री की उम्मीद है।

इससे पिछले तीन साल से कोरोना काल की वजह से फीका पड़ा फूलों का व्यापार एक बार फिर से महक उठा है। यही वजह है कि फूलों की कीमत भी काफी ज्यादा बढ़ गई है। 20 रुपये में बिकने वाला सामान्य गुलाब 50 रुपये में मिल रहा है।

शहर के फूल विक्रेताओं के मुताबिक रोज डे पर गुलाब के फूलों की खपत पांच गुना तक बढ़ जाती है। यहां पर दिल्ली, पुणे से फूल आते हैं।विक्रेताओं ने इस बार पर्याप्त मात्रा में फूल मंगाए हैं। सामान्य दिनों में प्रतिदिन फूलों का व्यापार दो से पांच हजार तक रहता है। जबकि वेलेंटाइन वीक पर यह व्यापार 10 से 15 हजार तक पहुंच जाता है।
 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सो
नेहरू कॉलोनी में फूलों का व्यापार कर रहे तेजपाल सिंह का कहना है कि दिसंबर का आखिरी हफ्ता शुरू होते ही क्रिसमस, नया साल और शादियों पर फूलों की मांग बढ़ जाती है। पिछले तीन साल से इसी बीच कोविड संक्रमण बढ़ जाता था और फूलों की मांग कम हो जाती थी। हालांकि, इस बार ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन

3 of 5
वेलेंटाइन वीक - फोटो : अमर उजाला
सुभाष रोड पर फूलों की दुकान पर काम कर रहीं अलका ने बताया कि रोज डे पर एक फूल की कीमत 50 रुपये तक है। इसके अलावा लाल गुलाब से बने फूलों के बुके की कीमत 300 से 1200 रुपये तक है। फूलों और बुके के लिए अब ऑनलाइन ऑर्डर भी आ रहे हैं।

4 of 5
प्रपोड डे - फोटो : amar ujala
पलटन बाजार के फूल व्यापारी क्षेत्रपाल बताते हैं कि प्यार का इजहार करने के लिए लाल रंग के गुलाब की मांग ज्यादा है। लेकिन, कुछ युवा पीले या अन्य रंग के गुलाब का भी ले रहे हैं। लोगों की डिमांड के आधार पर दूसरे रंग के गुलाब का भी स्टॉक रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रपोज डे
रोज डे के बाद अगला दिन यानी आज प्रपोज डे के नाम से जाना जाता है। इस दिन प्रेेमी और प्रेमिका एक दूसरे से अपने प्यार का इजहार करते हैं। प्रेमी जोड़े को इस दिन का इंतजार बहुत बेसब्री से रहता है।

ये भी पढ़ें...Chardham Yatra : दून से केदारनाथ के लिए सीधी हेली सेवा की मिल सकती है सौगात, धाम में इस बार होगी ऐसी व्यवस्था
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें