फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Operation Silkyara: छह दिन से सुरंग में फंसे मजदूरों का सब्र अब जवाब दे रहा... बोले- हमें कब बाहर निकालोगे

Fri, 17 Nov 2023 09:38 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी

सार

Uttarkashi Tunnel Collapse Rescue Operation: यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिलक्यारा से डंडालगांव के बीच निर्माणाधीन सुरंग में हुए हादसे में तकरीबन 40 मजदूर फंसे हैं। मजदूरों को बचाने रेस्क्यू ऑपरेशन आज छठवें दिन भी जारी है।
विज्ञापन
1 of 5
सुरंग में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू जारी - फोटो : amar ujala
पिछले पांच दिनों से सिलक्यारा सुरंग में फंसे मजदूरों का सब्र अब जवाब दे रहा है। वह बोल रहे हैं कि हमें कब बाहर निकालोगे। सुरंग में वेल्डिंग का काम कर रहे एमडी रिजवान ने यह जानकारी दी।उन्होंने सभी को आश्वस्त किया है कि रेस्क्यू के लिए पाइप डालने का काम कर रहे हैं। जब पाइप पड़ जाएंगे तो सभी को बाहर निकाल लिया जाएगा।

एमडी रिजवान उन लोगों में से एक हैं जो सिलक्यारा सुरंग में फंसे मजदूरों को बाहर निकालने के लिए चलाए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। रिजवान ने बताया कि वह बीते बुधवार सुबह आठ बजे सुरंग में काम करने के लिए अंदर गए थे। चौबीस घंटे काम कर वह बृहस्पतिवार सुबह बाहर आए।

उन्होंने बताया कि जो भी मजदूर सुरंग के अंदर फंसे हैं, वह यह पूछ रहे हैं कि हमें कब बाहर निकालोगे। कहा कि वह अपने साथियों को बाहर निकालने के लिए पूरे जी-जान से जुटे हुए हैं। उन्होंने बताया कि ऑगर मशीन ने काम करना शुरू कर दिया है। इस मशीन से ड्रिलिंग कर पाइपों को अंदर डाला जा रहा है। उम्मीद है कि अंदर फंसे सभी मजदूर जल्द बाहर निकल जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 5
उत्तरकाशी टनल हादसा: रेस्क्यू अभियान जारी। - फोटो : amar ujala
सिलक्यारा सुरंग में फंसे मजदूरों को बचाने के लिए चलाए जा रहे बचाओ का काम केंद्र सरकार के संभालते ही सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा आईटीबीपी और एनडीआरएफ ने संभाल लिया है। सुरंग के मुहाने पर की गई बैरिकेडिंग पर पहले उत्तराखंड पुलिस व एसडीआरएफ के जवान तैनात थे। जिन्हें अब सुरंग से करीब 150 मीटर दूर बैरिकेडिंग पर लगाया गया है।
विज्ञापन

3 of 5
उत्तरकाशी टनल हादसा - फोटो : amar ujala
वहीं सुरंग से लगी मुख्य बैरिकेडिंग पर आईटीबीपी ने मोर्चा संभाल लिया है। जो बिना पास के किसी को भी सुरंग में प्रवेश करने नहीं दे रहे हैं। मीडिया कर्मियों के लिए भी 150 मीटर दूर अस्थायी मीडिया गैलरी तैयार की गई है।

4 of 5
उत्तरकाशी टनल हादसा - फोटो : amar ujala
सिलक्यारा सुरंग में फंसे 40 मजदूरों तक खाने की आपूर्ति के लिए 125 एमएम व्यास के 11 पाइप डाले जा रहे हैं। जिससे उन तक ज्यादा मात्रा में खाद्य सामग्री पहुंचाई जा सके। पूर्व में खाद्य सामग्री 80 एमएम व्यास के पाइप से भेजी जा रही थी।

ये भी पढ़ें...Uttarkashi Tunnel Rescue Live: सुरंग में राहत-बचाव कार्य जारी, मजदूरों को निकालने में लगेगा दो दिन का समय

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उत्तरकाशी टनल हादसा - फोटो : amar ujala
बुधवार तड़के खाद्य सामग्री भेजने के लिए ज्यादा व्यास के पाइप डालने का काम शुरू किया गया। यहां 125 एमएम व्यास के 11 पाइप डाले जाने हैं। बता दें कि यहां फंसे मजदूरों को खाने के लिए प्रत्येक दो घंटे के अंतराल पर मुरमुरे, भुने व भीगे चने, पॉपकॉर्न, बादाम, काजू आदि दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें