फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Operation Silkyara: 10वें दिन पहली बार सुरंग में पहुंचा कैमरा, श्रमिकों के चेहरे पर दिखी खुशी, देखें तस्वीरें

Tue, 21 Nov 2023 08:54 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
विज्ञापन
1 of 5
सुरंग में श्रमिकों तक पहुंचा कैमरा - फोटो : अमर उजाला
Uttarakashi Tunnel Collapse Resuce: दिवाली के दिन से सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को निकालने के लिए बचाव अभियान आज 10वें दिन भी जारी है। मंगलवार का दिन मजदूरों के लिए एक और राहत लेकर आया। दिल्ली से एंडोस्कोपिक कैमरे मंगाए गए थे जिन्हें आज मंगलवार को पाइप से भीतर पहुंचाया गया। इस दौरान कैमरे से टनल के भीतर फंसे हुए सभी 41 मजदूर दिखाई दिए। सभी सुरक्षित हैं।



वहीं, जब कैमरा अंदर भेजकर मजदूरों से संवाद किया गया तो हो नहीं पाया, लेकिन साफ देखा जा सकता है कि टीम की आवाज सुनकर दसवें दिन श्रमिकों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी। अब उनमें भी उम्मीद जग गई है कि उन्हें जल्द ही बाहर निकाल लिया जाएगा। 

Tunnel Collapse: हिमाचल में श्रमिकों को सुरंग से बचा चुकी विशेषज्ञ टीम भी पहुंची सिलक्यारा, बताया प्लान
विज्ञापन

2 of 5
एंडोस्कोपिक कैमरे से दिखे सुरंग में फंसे मजदूर - फोटो : अमर उजाला
राज्य से लेकर केंद्र तक के कई संगठन एक साथ रेस्क्यू में जुट गए हैं। सोमवार को मजदूरों की स्थिति देखने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया गया था, पर अंदर धूल होने से तस्वीरें साफ नहीं आ पाईं थीं।


 
विज्ञापन

3 of 5
एंडोस्कोपिक कैमरा - फोटो : अमर उजाला
सोमवार देर शाम टीम ने छह इंच का दूसरा फूड पाइप मजदूरों तक पहुंचा दिया। देर शाम इसी पाइप से उन्हें खाने के लिए खिचड़ी और मोबाइल चार्ज करने के लिए चार्जर भेजे गए थे।

4 of 5
कैमरे से ली गई तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
आज एसजेवीएन की ड्रिल मशीन सुरंग के ऊपर पहुंचेगी, 24 घंटे में इंस्टॉल होगी। आरवीएनएल की ड्रिल मशीन भी सुरंग के ऊपर जाएगी। रोबोट को चलाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि मजदूरों तक पहुंच और आसान हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुरंग में कैमरे से ली गई तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
उधर, अंतरराष्ट्रीय टनल विशेषज्ञ अर्नोल्ड डिक्स का कहना है कि बचाव के लिए अभी तक जो भी प्रयास किए गए हैं, वे सकारात्मक हैं। जल्द ही सभी 41 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें