फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi Tunnel Collapse: वॉकी-टॉकी से हुई सुरंग में फंसे मजदूरों से बात, 34 घंटों से फंसे हैं 40 मजदूर

Mon, 13 Nov 2023 07:11 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
विज्ञापन
1 of 7
उत्तरकाशी में टनल में फंसे मजदूर - फोटो : amar ujala

यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग में भूस्खलन से 40 मजदूर पिछले 34 घंटे से फंसे हुए हैं जिन्हें बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन सोमवार को दूसरे दिन भी जारी है। सुखद खबर है कि मजदूरों से वॉकी-टॉकी पर बात हुई है जिसमें उन्होंने बताया कि वे सभी सुरक्षित हैं।

मजदूरों ने रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी टीम से खाना मांगा जिस पर उन्हें पाइपलाइन के जरिए चने व ड्राई फूड के पैकेेट भेजे गए हैं। वहीं सुरंग से मलबा हटाने का काम भी लगातार जारी है। बीते रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे सिलक्यारा सुरंग के मुहाने से करीब 230 मीटर अंदर भारी भूस्खलन हुआ था जिससे सुरंग बंद हो गई थी।

इससे सुरंग की खोदाई में लगे 40 मजदूर वहीं अंदर फंस गए थे। घटना की सूचना के बाद से पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, आईटीबीपी के करीब 150 से अधिक जवान राहत एवं बचाव कार्य में लगे हुए हैं।

विज्ञापन

2 of 7
उत्तरकाशी में टनल में फंसे मजदूर - फोटो : amar ujala

इसी बीच सुखद खबर है कि सोमवार सुबह सुरंग के अंदर फंसे मजदूरों से रेस्क्यू टीम ने वॉकी-टॉकी के जरिए बातचीत की जिसमें सभी ने उनके सुरक्षित होने की जानकारी दी है।

विज्ञापन

3 of 7
उत्तरकाशी में टनल में फंसे मजदूर - फोटो : amar ujala

इसके साथ ही उन्होंने रेस्क्यू टीम से खाना मांगा। जिस पर रेस्क्यू टीम ने पाइपलाइन के जरिए प्रेशर के माध्यम से चने व ड्राई फूड के पैकेज भेजे हैं। वहीं सुरंग में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए मलबा हटाने का कार्य जारी है।

4 of 7
उत्तरकाशी में टनल में फंसे मजदूर - फोटो : amar ujala

60 मीटर दायरे में फैले मलबे में से अभी तक 25 मीटर तक मलबा हटाया गया है लेकिन जितना मलबा हटाया जा रहा है उतना और गिर रहा है।

विज्ञापन

5 of 7
उत्तरकाशी में टनल में फंसे मजदूर - फोटो : amar ujala

रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए मौके पर तैनात सीओ ऑपरेशन प्रशांत कुमार ने बताया कि सुरंग के अंदर फंसे मजदूरों के पास लाइट, पानी व वॉकी-टॉकी है।

विज्ञापन

6 of 7
उत्तरकाशी में टनल में फंसे मजदूर - फोटो : amar ujala

दिन में शोर ज्यादा होने के कारण बात नहीं हो पाई। रात में कुछ समय के लिए मशीन रोककर पाइप लाइन से वॉकी-टॉकी के माध्यम से बात हुई है। अब तक मजदूरों से चार से पांच बार बात हो चुकी है।

ये भी पढ़ें,...Uttarkashi Tunnel Collapse: ह्यूम पाइप बिछे होते तो अब तक बाहर आ चुके होते मजदूर, सुरंग मे हर पल भूस्खलन खतरा

 

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
उत्तरकाशी में टनल में फंसे मजदूर - फोटो : amar ujala

60 मीटर दायरे में आए भारी मलबे से बंद है सुरंग

सिलक्यारा सुरंग 60 मीटर दायरे में भूस्खलन के चलते आए मलबे से बंद है। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि सोमवार साढ़े दस बजे तक करीब 25 मीटर तक मलबा हटाया गया। लेकिन मलबा गिरना बंद नहीं हो रहा है। मलबे को सीमेंट के जरिए रोककर हटाया जा रहा है। पहले भूर-भूरा से मलबा आ रहा था अब हार्ड चट्टानी मलबा व बोल्डर आ रहे हैं। इसे देखकर लग रहा है कि अब मलबा आना बंद हो सकता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें