फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तरकाशी: ITBP जवानों के लिए मुश्किल, संग्राली मार्ग क्षतिग्रस्त, जौनसार बावर की लाइफ लाइन भी 16 घंटे से बंद

Wed, 28 Aug 2024 10:57 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी/कर्णप्रयाग, विकासनगर
विज्ञापन
1 of 7
सड़क टूटी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उत्तराखंड में बारिश से जगह-जगह भारी नुकसान हुआ है। सड़कें क्षतिग्रस्त होने से आवाजाही का संकट खड़ा हो गया है। उत्तरकाशी संग्राली मोटर मार्ग जगह-जगह क्षतिग्रस्त होने से आईटीबीपी के बच्चों के साथ ही गांव के बच्चे जिला मुख्यलय में स्कूल नहीं आ पाए।

इसके साथ ही आईटीबीपी कैंप की सप्लाई भी बंद हो गई है। यदि समय रहते ही मार्ग नहीं खुला तो आईटीबीपी के जवानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। दूसरी तरफ जौनसार बावर की लाइफ लाइन 16 घंटे से बंद है।

जौनसार बावर की लाइफ लाइन कालसी - चकराता मोटर मार्ग बीते 16 घंटे से बंद पड़ा है। मंगलवार शाम को छह बजे बारिश के बीच मोटर मार्ग पर ककाड़ी खड्ड के पास भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर आ गए थे। लोक निर्माण विभाग ने मलबे और बोल्डर को हटाने के लिए जेसीबी लगाई थी। लेकिन, अंधेरा होने और लगातार मलबा आने के कारण मोटर मार्ग नहीं खुल पाया।
विज्ञापन

2 of 7
विकासनगर में लगा जाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बुधवार सुबह जेसीबी से मलबा हटाने का काम फिर से शुरू किया गया। मलबा हटाने का कार्य जारी है।
विज्ञापन

3 of 7
सड़कें क्षतिग्रस्त - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर और देहरादून आने वाले कई वाहन बीच रास्ते में फंसे हुए हैं।

4 of 7
जाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इनमें से अधिकांश कृषि उपज लेकर मंडी तक आने वाले वाहन हैं।

 
विज्ञापन

5 of 7
सड़क बंद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग -ग्वालदम नेशनल हाईवे भी नलगांव के पास पहाड़ी से मलबा और पेड़ आने के कारण यातायात के लिए अवरुद्ध हो गया है।
विज्ञापन

6 of 7
सड़कें खोलने का काम जारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बता दें, मंगलवार को उत्तरकाशी शहर में करीब तीन से चार घंटे से लगातार मूसलाधार हुई। जिसके चलते गंगोत्री हाईवे जगह-जगह तालाब में तब्दील हो गया है।

ये भी  पढ़ें...Uttarkashi:  वरुणावत पर्वत ने 21 साल बाद फिर डराया, वर्ष 2003 में हुए भूस्खलन की कड़वी यादें हुईं ताजा
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कर्णप्रयाग -ग्वालदम नेशनल हाईवे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं, ज्ञानसू क्षेत्र में पाडुली गाड़ सहित ज्ञानसू और मैणा गाड़ उफान पर आ गए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें