फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand weather: नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे पर पहाड़ी दरकी, भूस्खलन के कारण घंटों फंसे रहे सैकड़ों वाहन, तस्वीरें...

Sun, 06 Sep 2020 06:17 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
उत्तराखंड नैनीताल हाईवे लैंडस्लैड - फोटो : अमर उजाला
नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे पर रविवार सुबह पहाड़ी का बड़ा हिस्सा दरक गया। इसके चलते सड़क पर हुए भारी भूस्खलन के कारण रास्ता करीब चार घंटे बंद रहा। वहीं, सड़क बंद होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार भी लगी रही। 
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : अमर उजाला
हाईवे पर भूस्खलन की सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग की टीम जेसीबी के साथ मौके पर पहुंची। मलवा हटाने का काम शुरू किया। बार बार भूस्खलन होने से मलबा हटाने में काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : अमर उजाला
सड़क बंद होने से नैनीताल और हल्द्वानी की ओर आवाजाही करने वाले सैकड़ों लोग और छोटे-बड़े वाहन रास्ते में फंसे करीब चार घंटे तक फंसे रहे।

4 of 7
- फोटो : अमर उजाला
लोनिवि के अधिकारियों का कहना था कि मलबा हटाने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही शुरू करा दी गई है। लोगों को संभलकर वाहन चलाने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि इस हाईवे वर कई स्थानों पर कमजोर पहाड़ियों से मानसून सीजन में भूस्खलन होता रहता है। पहले भी कई बार रास्ता बंद हो चुका है।
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : अमर उजाला
हाईवे पर हनुमानगढ़ से बलदियाखान, बेलुवाखान और ताकुला तक का क्षेत्र भूगर्भीय दृष्टि से काफी संवेदनशील है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, बरसात के चलते नैनीताल-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर भू-धंसाव के कारण दरारें पड़ गई हैं, जिससे सड़क धंसने का खतरा बना हुआ है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें