नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे पर रविवार सुबह पहाड़ी का बड़ा हिस्सा दरक गया। इसके चलते सड़क पर हुए भारी भूस्खलन के कारण रास्ता करीब चार घंटे बंद रहा। वहीं, सड़क बंद होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार भी लगी रही।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
- फोटो : अमर उजाला
हाईवे पर भूस्खलन की सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग की टीम जेसीबी के साथ मौके पर पहुंची। मलवा हटाने का काम शुरू किया। बार बार भूस्खलन होने से मलबा हटाने में काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन
3 of 7
- फोटो : अमर उजाला
सड़क बंद होने से नैनीताल और हल्द्वानी की ओर आवाजाही करने वाले सैकड़ों लोग और छोटे-बड़े वाहन रास्ते में फंसे करीब चार घंटे तक फंसे रहे।
4 of 7
- फोटो : अमर उजाला
लोनिवि के अधिकारियों का कहना था कि मलबा हटाने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही शुरू करा दी गई है। लोगों को संभलकर वाहन चलाने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
5 of 7
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि इस हाईवे वर कई स्थानों पर कमजोर पहाड़ियों से मानसून सीजन में भूस्खलन होता रहता है। पहले भी कई बार रास्ता बंद हो चुका है।
विज्ञापन
6 of 7
- फोटो : अमर उजाला
हाईवे पर हनुमानगढ़ से बलदियाखान, बेलुवाखान और ताकुला तक का क्षेत्र भूगर्भीय दृष्टि से काफी संवेदनशील है।