फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Snowfall: धनोल्टी से लेकर औली, चकराता और नैनीताल में बर्फबारी, सफेद हुईं खूबसूरत वादियां, देखें तस्वीरें

Sun, 12 Jan 2025 10:09 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड

सार

Uttarakhand Weather Update: प्रदेश में नए साल से अब तक बारिश बर्फबारी न होने से सूखी ठंड लोगों को परेशान कर रही थी। लेकिन आज बारिश ने पहाड़ से मैदान तक ठंड में इजाफा कर दिया है।
विज्ञापन
1 of 7
उत्तराखंड में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड में आज मौसम ने करवट बदली और पहाड़ से मैदान तक ठंड में इजाफा हो गया। जिसके बाद अब कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मसूरी से लेकर औली, चकराता और नैनीताल में बर्फबारी हुई। जिससे यहां की वादियां बर्फ की सफेद चादर में लिपट गई हैं। वहीं, पैदल रास्तों और खेत खलियानों में बर्फ जम गई है।

मैदानी इलाकों में बारिश के साथ कोहरा छाने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। साथ ही सर्द हवाओं ने ठंड में और इजाफा कर दिया है। उधर, नैनीताल में इस वर्ष का पहला हिमपात हुआ। 

Uttarakhand Weather: मौसम ने बदली करवट...हेमकुंड और बदरीनाथ धाम में हुई बर्फबारी, मैदान में भी ठंड बढ़ी
विज्ञापन

2 of 7
बदरीनाथ में बर्फबारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बदरीनाथ, केदारनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, औली, गौरसों बुग्याल के साथ ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। औली में भी बर्फबारी के बाद भारी मात्रा में बर्फ जमी है। 

विज्ञापन

3 of 7
औली में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

पिछले दिनों बर्फबारी के बाद पर्यटकों ने औली का रुख करना शुरू किया। औली के सभी होटल, लॉज भरे हुए हैं। वहीं, आज फिर से बर्फबारी होने से पर्यटकों की भीड़ उमड़ सकती है। 

4 of 7
चकराता में हिमपात - फोटो : अमर उजाला

चकराता में भी आज बर्फबारी हुई है। क्षेत्र के लौखंडी, कोटी-कनासर, जाड़ी, बुल्हाड़, देववन, केराड़ में भारी बर्फ पड़ी है। बर्फबारी के बाद जमीन पर कई इंच मोटी बर्फ की चादर जम गई है।

विज्ञापन

5 of 7
नैनीताल में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

नैनीताल शहर में इस वर्ष का पहला और सर्द मौसम का दूसरा हिमपात हो गया है। सुबह जब लोगों की नींद खुली तो ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ नजर आई।

विज्ञापन

6 of 7
नैनीताल में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी स्थानीय किसानों की फसलों और फलों के लिए बेहद लाभदायक साबित हुई है। रविवार की सुबह मुक्तेश्वर, धानाचूली, पहाड़पानी, रामगढ़, कसियालेख, मनाघेर, चोरलेख क्षेत्र की पहाड़ियां और खेत बर्फ के सफेद चादरों से घिरे नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
चकराता में बर्फबारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं, आज मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, देहरादून समेत नैनीताल, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी और चम्पावत में बिजली चमकने के साथ तेज गर्जन होने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें