देहरादून में बारिश का कहर
- फोटो : अमर उजाला
ग्राम पंचायत सौड़ा सरोली के ग्राम सिरवालगढ़ में भारी बारिश के कारण जयपाल सिंह, धन देई, शेर सिंह चंपा देवी, लक्ष्मण सिंह, मगनी देवी, बुध सिंह, चंदन सिंह ईश्वर संह आदि ग्रामीणों की लगभग 25 बीघा कृषि भूमि मलबे में दब गई। यहां तीन मकानों में भी मलबा घुस गया। मकानों में रह रहे लोगों ने भाग कर जान बचाई।