फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Snowfall: मसूरी के लालटिब्बा, बुरांशखंडा और धनोल्टी में जमकर बर्फबारी, झूमे पर्यटक, आप भी तस्वीरों को देख उठाएं लुत्फ

Sun, 23 Jan 2022 11:17 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
पहाड़ों की रानी मसूरी, धनोल्टी और चकराता में शनिवार रात फिर बर्फबारी हुई है। रिमझिम बारिश के बाद ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की खबर मिलते ही लोग मसूरी और धनोल्टी के लिए दौड़ रहे हैं।

पर्यटकों की बर्फबारी देखने की मुराद पूरी हो गई है। बीते तीन दिनों से रुक-रुक कर हो बारिश का असर यह रहा कि शनिवार दोपहर बाद मसूरी के लालटिब्बा, चार दुकान, माल रोड और आसापास के क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हुई। बर्फबारी देख यहां पहुंचे पर्यटकों ने जमकर लुत्फ उठाया। वहीं बुरांशखंडा और धनोल्टी में भी जमकर बर्फ गिरी। शनिवार रात को भी मसूरी के ऊंचाई वाले इलाकों, धनोल्टी और चकराता में जमकर बर्फ पड़ी है। इसी क्रम में रविवार को भी पर्यटकों के आने का सिलसिला जारी है।

Snowfall in Uttarakhand: धनोल्टी में सीजन की चौथी बर्फबारी, वीकेंड पर पहुंचे पर्यटकों ने उठाया लुत्फ, तस्वीरें

मसूरी शहर में शनिवार दोपहर बाद सीजन की दूसरी बर्फबारी हुई। माल रोड और आसपास के निचने इलाकों में बर्फ ज्यादा देर नहीं टिक पाई। वहीं लालटिब्बा और चार दुकान क्षेत्र में सीजन की चौथी बर्फबारी हुई। यहां पर्यटकों ने बर्फबारी का जमकर लुत्फ उठाया। उधर, धनोल्टी और बुरांशखंडा क्षेत्र में भी जमकर बर्फबारी हुई। धनोल्टी में बर्फबारी देखने के लिए लगातार पर्यटक पहुंच रहे हैं। बुरांशखंडा में हिमपात से आसपास की पहाड़ियां ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
मसूरी और धनोल्टी में बर्फबारी के बाद शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। कई क्षेत्र में बार-बार बिजली गुल होने और पानी की समस्या हो गई है। बर्फ में वाहनों के फंसने की भी सूचना है।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
धनोल्टी निवासी सामाजिक कार्यकर्ता कुलदीप नेगी ने बताया कि बार-बार बिजली गायब होने से परेशानी हो रही है। बर्फबारी के कारण बटवालधार से आगे वाहनों को ले जाना मुश्किल हो रहा है। 
 

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
बर्फबारी की खबर मिलते ही लोग मसूरी और धनोल्टी के लिए दौड़ पड़े। इससे राजपुर रोड पर जगह-जगह काफी देर तक जाम लगा रहा। वहीं, धनोल्टी व अन्य बर्फबारी वाले इलाकों में भी वाहनों की लंबी लाइन लगी रही।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
निचले इलाकों से लोग वीकेंड का लुत्फ उठाने के लिए मसूरी-धनोल्टी व अन्य पहाड़ी क्षेत्रों के लिए रवाना हो गए। दोपहर तक दून में हल्की रिमझिम बारिश होती रही। इस दौरान मसूरी के सामने घना कोहरा लगा रहा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि इसके बाद कोहरा हटा और चकमता-दमकता मसूरी का इलाका दिखाई दिया। मसूरी-धनोल्टी क्षेत्र में लोग बर्फबारी का आनंद लेने के लिए पहुंचे। एक साथ बड़ी संख्या में वाहनों के सड़क पर उतरने से यातायात का दबाव बढ़ गया और जाम की स्थिति पैदा हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें