फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: बर्फ से लकदक देवभूमि की वादियां, पड़ रही कड़ाके की ठंड, तस्वीरों में देखें नजारे

Mon, 24 Jan 2022 06:02 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में सोमवार को लगातार तीसरे दिन भी बर्फबारी हुई है। जिससे देवभूमि की वादियां बर्फ से लकदक हो गईं हैं, वहीं राज्यभर में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। शीत लहर चलने से लोग सर्दी से बेहाल हैं। रुक-रुक कर बारिश का दौर भी जारी है।

Uttarakhand: मसूरी और नैनीताल में सोमवार को बर्फबारी, चमोली के 100 गांव बर्फ से ढके, चंबा-धनोल्टी और बदरीनाथ हाईवे बंद 

चकराता, मसूरी, धनोल्टी, नैनीताल, औली व चारधाम सहित राज्य के ऊंचे इलाकों की वादियां बर्फ की सफेद चादर से ढक गईं हैं। बर्फबारी का मजा लेने के लिए पर्यटक भी पहुंच रहे हैं। लेकिन बर्फ के आगोश में आने वाले इन पर्यटन स्थलों में रहने वाले स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है। यहां बिजली की आपूर्ति भी बाधित हो रही है।

Snowfall: नैनीताल में गिरी बर्फ, सरोवरी नगरी की चोटियां हुईं सफेद, पर्यटकों ने की खूब मस्ती, तस्वीरें 

पिछले चार दिनों से लगातार हो रही बारिश से चमोली जनपद में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जिले के 100 से अधिक गांव बर्फ से ढक गए हैं।
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : अमर उजाला
बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, लाल माटी, फूलों की घाटी, गौरसों बुग्याल, औली सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : अमर उजाला
उत्तरकाशी में बारिश व बर्फबारी के चलते हाड़ कंपाने वाली सर्दी पड़ रही है। गंगा घाटी स्थित गंगोत्री धाम, मुखबा हर्षिल, सुक्की टॉप, रैथल व बार्सू गांव तथा यमुना घाटी के यमुनोत्री धाम सहित जानकीचट्टी खरसाली, मोरी व पुरोला के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ पड़ी है।

4 of 7
- फोटो : अमर उजाला
 धनोल्टी, काणाताल, कद्दूखाल, सुरकंडा, सेम मुखेम, प्रतापनगर और गंगी गांव सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हो रही है। 
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : अमर उजाला
देवाल में तीन दिन से हो रही बर्फबारी से पर्यटन स्थल रूपकुंड, वेदनी, बगुवावासा, बगजी, ब्रह्मताल सहित सभी बुग्याल बर्फ से ढक गए हैं।
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : अमर उजाला
वांण के हीरा पहाड़ी ने बताया कि वांण, घेस, बलाण, पिनाऊ, वांक, कुलिग सहित 12 से अधिक गांव में रुक-रुक कर बर्फबारी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : अमर उजाला
केदारनाथ, द्वितीय केदार मद्महेश्वर और तृतीय केदार तुंगनाथ सहित अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दिनभर में कई बार रुक-रुककर तेज बर्फबारी होती रही। केदारनाथ मंदिर क्षेत्र व आसपास 16 फीट से अधिक बर्फ है। जबकि कई स्थानों पर 17 से 19 फीट बर्फ जमा हो रखी है। उधर, हरियाली कांठा, कालशिला सहित रुद्रप्रयाग जिले के कई गांवों में भी जमकर बर्फ गिरी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें