फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: मौसम ने बदली करवट, बर्फ की सफेद चादर से ढकीं वादियां, पड़ रही हाड़ कंपाने वाली ठंड, तस्वीरें

Wed, 05 Jan 2022 03:06 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदली हुई है। मंगलवार के बाद बुधवार को भी मौसम खराब बना हुआ है। मैदानी इलाकों में बारिश जारी है तो ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। दो दिन से मौसम में आए इस बदलाव से राज्य में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है।

चारधाम सहित ऊंची चोटियों पर बर्फबारी का दौर जारी है। केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम बर्फ की सफेद चादर से ढक गए हैं। तापमान में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है। बदरीनाथ धाम में मंगलवार रात को बर्फबारी हुई। फिलहाल चमोली जनपद में मौसम खराब बना हुआ है। आसमान में घने बादल हैं।

यमुनोत्रीधाम व आसपास की चोटियों पर बर्फबारी हुई। निचले इलाकों में बारिश से यहां ठंड बढ़ गई है। लोग घरों में ही दुबके हुए हैं। केदारनाथ, द्वितीय केदार मद्महेश्वर व तृतीय केदार तुंगनाथ सहित अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी जमकर बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : अमर उजाला
बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, गौरसों बुग्याल, औली, नंदा घुंघटी, लाट माटी सहित नीती और माणा घाटियों में बर्फबारी हुई है। 
 
विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : अमर उजाला
यमुनोत्री, जानकी चट्टी, यमुनोत्री, हर्षिल, केदारकांठा, दयारा बुग्याल आदि क्षेत्रों में मंगलवार को बर्फबारी हुई है।

4 of 8
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग से प्राप्त सूचना के अनुसार न्यूमेरिकल वेदर प्रिडिक्शन मॉडल के विश्लेषण से प्राप्त संकेतों के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ विकसित हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव 4 से 6 जनवरी तक के मौसम को प्रभावित कर सकता है।
विज्ञापन

5 of 8
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ और राजस्थान, पंजाब व समीपवर्ती क्षेत्रों में चक्रवातीय प्रभाव के कारण 7 से 9 जनवरी तक मौसम में प्रभाव देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : अमर उजाला
इनके प्रभाव से हरिद्वार में 5 और 8 जनवरी को हल्की बरसात हो सकती है जबकि देहरादून व पौड़ी गढ़वाल में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
विज्ञापन

7 of 8
- फोटो : अमर उजाला
6 व 7 जनवरी को दिन का तापमान गिर जाने से कोल्ड डे कंडीशन रह सकती है। गंगोत्री धाम में भी अच्छी बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन

8 of 8
- फोटो : अमर उजाला
यमुनोत्रीधाम के साथ ही नजदीकी जानकीचट्टी, नारायणपुरी, फूलचट्टी, खरशाली, बनास आदि गांवों में बर्फबारी हुई। बारिश बर्फबारी के कारण यमुनोत्री धाम से लगे गांवों में बिजली सप्लाई भी बाधित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें