फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल 2022 का जश्न: औली पहुंचे पर्यटक, जमकर उठाया बर्फ में स्कीइंग का लुत्फ, तस्वीरें में देखें

Fri, 31 Dec 2021 06:05 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ
विज्ञापन
1 of 6
औल में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
थर्टी फर्स्ट और नए साल के जश्न के लिए औली में पर्यटकों का हुजूम उमड़ पड़ा। दिनभर पर्यटकों ने औली की ढलानों पर बर्फ में स्कीइंग का लुत्फ उठाया और प्रकृति के नजारों का आनंद लिया।

New Year 2022: नए साल के स्वागत के लिए नैनीताल और मसूरी में सैलानियों का जमावड़ा, टिहरी में जश्न रहा फीका

औली में वाहन पार्किंग न होने से पर्यटकों के वाहनों से औली रोड पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। औली में जीएमवीएन (गढ़वाल मंडल विकास निगम) के साथ ही निजी होटल और हट्स में फुल बुकिंग चल रही है। कई पर्यटकों को औली में ठहरने की जगह न मिलने पर वे देर शाम को जोशीमठ के होटल व होमस्टे में पहुंचे।

New Year Celebration: मसूरी में 80 फीसदी होटल बुक, औली और धनोल्टी में पर्यटकों का हुजूम, तस्वीरें

कई पर्यटक दल बर्फ का मजा लेने के लिए औली से दूर गोरसों बुग्याल भी पहुंचे। उन्होंने दिनभर वहां बर्फ का मजा लिया। चारों ओर से हिमाच्छादित चोटियों के बीच बसे खूबसूरत पर्यटक स्थल औली पर्यटकों की पहली पसंद रही है।
विज्ञापन

2 of 6
औल में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
औली में बीते दिनों हुई बर्फबारी से यहां की खूबसूरती में और भी निखार आ गया है। कई पर्यटक पिछले चार दिनों से औली में जमे हुए हैं, जबकि शुक्रवार को थर्टी फर्स्ट के जश्न के लिए भी कई पर्यटक औली पहुंचे हैं।
विज्ञापन

3 of 6
औल में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
पर्यटक अपने वाहनों से और रोपवे से औली पहुंच रहे हैं। वाहनों से पहुंच रहे पर्यटकों को जगह-जगह जाम का सामना करना पड़ा।

4 of 6
औल में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
आईटीबीपी कैंप सुनील और कवांण बैंड से औली तक जगह-जगह दिनभर वाहनों की आवाजाही से जाम की स्थिति बनी रही। जिससे पर्यटकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
 
विज्ञापन

5 of 6
औल में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
औली में जीएमवीएन के समीप सड़क पर वाहनों के जाम से करीब एक घंटे तक पर्यटकों ने अपने वाहनों में ही जाम खुलने का इंतजार किया। बाद में वाहनों की सड़क किनारे पार्किंग की गई, तब जाकर जाम खुला।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
औल में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
जोशीमठ-औली रोपवे और चेयर लिफ्ट में बैठने के लिए दिनभर पर्यटकों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें