फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब में सीजन की पहली बर्फबारी, जमी दो फीट तक बर्फ, देखें मनमोहक तस्वीरें

Fri, 22 Oct 2021 05:26 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ
विज्ञापन
1 of 5
हेमकुंड साहिब में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के हेमकुंड साहिब में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। बीते दिनों हुई बारिश-बर्फबारी के बाद शुक्रवार को हेमकुंड साहिब बर्फ से ढक गया है। बर्फबारी के बाद मौसम सामान्य होने पर हेमकुंड साहिब के प्राकृतिक सौंदर्य में निखार आ गया है। 

उत्तराखंड आपदा: 1993 के बाद पहली बार पानी से लबालब भरी सूखाताल झील, अब प्राकृतिक स्वरूप में होगी विकसित

हेमकुंड साहिब ट्रस्ट के उपाध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा और गोविंदघाट गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि हेमकुंड साहिब में दो फीट तक बर्फ जम गई है और यहां सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। वहीं, पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी के बाद मौसम में भी ठंडक आ गई है। मैदानी इलाकों में भी सुबह की शुरुआत कोहरे के साथ होनी शुरू हो गई है। 

उत्तराखंड: हर्षिल-छितकुल लम्खागा पास से सात पर्यटकों के शव मिले, दो लापता की तलाश जारी
विज्ञापन

2 of 5
हेमकुंड साहिब में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
इस वर्ष हेमकुंड साहिब के कपाट 18 सितंबर को खोले गए थे। मौसम खराब होने के चलते कपाट जल्दी बंद कर दिए गए थे। हालांकि हेमकुंड ट्रस्ट ने निर्णय लिया था कि अगर मौसम साथ दे तो तिथि बढ़ाई जा सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
हेमकुंड साहिब में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
लेकिन मौसम खराब होने के चलते 10 अक्टूबर को ही हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। पिछले दिनों हुई भारी बारिश के चलते ऊंचाई वाले स्थानों पर जमकर बर्फबारी हुई।

4 of 5
हेमकुंड साहिब में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
जिसके बाद हेमकुंड साहिब बर्फ से ढक गया है। वहीं, बीते दिनों हुई बर्फबारी के बाद बदरीनाथ धाम की चोटियां भी खूबसूरत नजर आई। बर्फबारी के बाद यहां धूप खिलने खिली तो इंद्रधनुष का मनमोहक दृश्य भी देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हेमकुंड साहिब में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
वहीं, आदि कैलाश, ज्योलिंकांग, कालापानी और लिपुलेख में दो फुट से ज्यादा बर्फबारी हुई थी। उधर, फूलों की घाटी को जोड़ने वाला ट्रेक कई जगहों पर क्षतिग्रस्त होने के कारण नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन की ओर से पार्क में पर्यटकों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें