उत्तराखंड में बादलों ने ऐसा कहर बरपाया कि सड़क मलबे से पट गई। बरसाती नाले ऐसे उफान पर आए कि पुल ही टूट गया।
विज्ञापन
2 of 8
- फोटो : amar ujala
आज पिथौरागढ़, लोहाघाट, काशीपुर , बाजपुर , रुद्रपुर , जसपुर , नैनीताल , बागेश्वर , अल्मोड़ा , रामनगर और भवाली में बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल और देहरादून जिलों में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
3 of 8
- फोटो : amar ujala
कपकोट और बागेश्वर में रातभर बारिश होती रही। कपकोट में पैदल पुलिया ध्वस्त हो गई। कई सड़कें बंद हो गईं। यहां कल रात हुई मूसलाधार बारिश से व्यापक तबाही मची है।
4 of 8
- फोटो : amar ujala
कपकोट में बिजली की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। काफीगैर की दुकानों में पानी घुस गया है। सरयू नदी उफान पर है।
विज्ञापन
5 of 8
- फोटो : amar ujala
सरयू नदी का जल स्तर चेतावनी लेवल तक पहुंच गया है। ढालन खुनौली मोटर मार्ग बरसाती नाले में बदल गया है।
विज्ञापन
6 of 8
- फोटो : amar ujala
पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी में कल रात हुई जोरदार बारिश से कई सड़कें और पेयजल लाइनें ध्वस्त हो गई हैं।
विज्ञापन
7 of 8
- फोटो : amar ujala
वर्षा के कारण थल मुनस्यारी मोटर मार्ग रातापानी, बनिक, पातल थोड़ और मुनस्यारी जौलजीबी मार्ग मदकोट से बारम के बीच बंद है।
उत्तरकाशी के बड़कोट के यमुनोत्री घाटी में तेज आंधी-तूफान के बाद झमाझम बारिश से दूरस्थ गांव करनाली में अतर सिंह के घर की छत उड़ गई। घटना के वक्त कोई घर के अंदर नहीं था।