फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात में खतरनाक हुआ बदरीनाथ हाईवे, जगह-जगह पहाड़ों से गिर रही चट्टान, तस्वीरें

Sat, 04 Jul 2020 02:05 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, कर्णप्रयाग
विज्ञापन
1 of 11
- फोटो : amar ujala
इन दिनों बरसात में बदरीनाथ हाईवे बेहद खतरनाक बना हुआ है। यहां जगह-जगह पहाड़ों से चट्टान गिर रही है। जिससे यात्रियों को जान-माल का खतरा बना हुआ है। 

 
विज्ञापन

2 of 11
- फोटो : amar ujala
बदरीनाथ हाईवे पीपलकोटी से करीब दो किलोमीटर दूर जोशीमठ की ओर चट्टान से मलबा गिरने से देर रात से बंद था। यहां मार्ग दोपहर करीब दो बजे खोल दिया गया।
विज्ञापन

3 of 11
- फोटो : amar ujala
शनिवार तड़के करीब 06.30 बजे ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर उमा माहेश्वर आश्रम (कर्णप्रयाग) के पास पहाड़ी से भारी चट्टान सड़क पर आ गई।

 

4 of 11
- फोटो : amar ujala
जिससे हाईवे के दोनों तरफ कई वाहन फंस गए। इस दौरान डेढ़ घंटे तक हाईवे पर वाहनों की आवाजाही ठप रही।

 
विज्ञापन

5 of 11
- फोटो : amar ujala
सूचना पर आलवेदर रोड परियोजना की जेसीबी मशीन मौके पर पहुंची और करीब 08:00 बजे मलबा हटाकर वाहनों की आवाजाही शुरू की गई।

 
विज्ञापन

6 of 11
- फोटो : amar ujala
बदरीनाथ हाईवे पर इन दिनों कर्णप्रयाग के आसपास सड़क चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। कार्य के दौरान सड़क के किनारे पहाड़ी खोदने से बारिश में ऊपरी भाग से चट्टानें धंस रही हैं।
 
विज्ञापन

7 of 11
- फोटो : amar ujala
वहीं श्रीनगर और आसपास के क्षेत्रों में रात में तेज बारिश हुई है। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग सकनिधार के समीप भी अवरुद्ध हो गया है।

8 of 11
- फोटो : amar ujala
कर्णप्रयाग में बदरीनाथ हाईवे पर उमा माहेश्वर आश्रम के पास मलबे को हटाती जेसीबी मशीन।

9 of 11
- फोटो : amar ujala
इन दिनों अक्सर बदरीनाथ हाईवे पर लैंड स्लाइड हो रहा है। जिससे कई घंटों के लिए हाईवे बंद हो जा रहा है।

 

10 of 11
- फोटो : अमर उजाला
बरसात में यहां हर साल ऐसे ही हालात रहते हैं। यहां यात्रियोंं को जान हथेली पर रखकर रास्ता तय करना पड़ता है।
विज्ञापन

11 of 11
- फोटो : अमर उजाला
एक ओर दरकते हुए पहाड़ तो दूसरी ओर गहरी खाई, लोगों को बरसात में जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें