फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: मैदानी इलाकों में रिमझिम बरिश और पहाड़ों में हुई बर्फबारी, ठंड से कांपे लोग, तस्वीरें  

Thu, 02 Dec 2021 08:20 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
नीती घाटी में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड में दो दिन से मौसम खराब बना हुआ है। गुरुवार को सुबह की शुरुआत हल्के कोहरे के साथ हुई और दिनभर बादल छाए रहे। लेकिन शाम होते ही मौसम और बिगड़ गया। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हुई तो राजधानी दून समेत मैदानी इलाकों में बारिश ने ठंड बढ़ा दी। केदारनाथ, बदरीनाथ और यमुनोत्री धाम में भी दोपहर बाद हल्की बारिश और बर्फबारी हुई। 

मौसम विभाग ने प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों खासकर 3500 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले पिथौरागढ़, चमोली और बागेश्वर जिलों में बर्फबारी की संभावना जताई है। वहीं, अधिकांश इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है। 

उत्तराखंड: कड़ाके की ठंड से नीती-माणा घाटी में जम गए झरने और गाड़-गदेरे, मैदान में भी बढ़ी ठिठुरन, तस्वीरें  

पिथौरागढ़ और बागेश्वर के उच्च हिमालयी इलाकों में बर्फबारी और कुमाऊं भर में बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। उच्च हिमालयी क्षेत्र हंसलिंग, राजरंभा, पंचाचूली, दारमा, व्यास, चौंदास वैली में हल्का हिमपात हुआ। बागेश्वर में पिंडर घाटी के जातोली, फुर्किया, धाकुड़ी के ऊंचाई वाले स्थानों में हल्की बर्फबारी हुई। ऊंचे इलाकों में बर्फबारी के कारण चली ठंडी हवाएं लोगों को ठिठुराती रहीं। 
विज्ञापन

2 of 5
केदारनाथ में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
केदारनाथ में देर शाम तक लगभग ढाई इंच बर्फ जम चुकी है। द्वितीय केदार मद्महेश्वर व तृतीय केदार तुंगनाथ सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर हिमपात हुआ। हिमालय की पर्वत श्रृंखलाओं सहित दुग्ध गंगा, भैरवनाथ व चोराबाड़ी ताल क्षेत्र के ऊपरी इलाकों में जमकर हिमपात होता रहा। केदारपुरी में अधिकतम तापमान 2 डिग्री व न्यूनतम मानइस 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन

3 of 5
बदरीनाथ की पहाड़ियों पर हिमपात - फोटो : अमर उजाला
चमोली जनपद में दोपहर बाद बारिश और बर्फबारी होने से कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। नीती और माणा घाटियों में बृहस्पतिवार को जमकर बर्फबारी हुई। बर्फबारी देर शाम तक जारी थी। कड़ाके की ठंड के चलते लोग भी दिनभर घरों में दुबके रहे। बदरीनाथ धाम की ऊंची चोटियों के साथ ही हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, नंदा घुंघटी, काली माटी और नीती घाटी के गांवों में बर्फबारी हुई।

4 of 5
चमोली में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
वहीं देवाल ब्लॉक के रूपकुंड, वेदनी, आली बुग्याल, बगुवावासा ब्रह्मताल में बर्फ पड़ी। वांण, घेस, हिमनी, बलाण, पिनाऊं, कुलिंग, लोहाजंग, वांक, सौरीगाड़, रामपुर, तोरती गांव में शीतलहर चल रही है। वांण के हीरा पहाड़ी ने बताया कि वेदनी सहित सभी बुग्याल में बर्फबारी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मसूरी में ठंड से बचाव करते युवा - फोटो : अमर उजाला
पहाड़ों की रानी मसूरी में देर शाम बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दो दिनों से बादल छाए रहने से शहर में ठिठुरन बढ़ गई है। ठंड के चलते शहर में पर्यटकों की संख्या में भी कमी दिखाई दे रही। चौक चौराहों पर लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते दिखे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें