फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Snowfall: गंगोत्री हाईवे पर 52 घंटे बाद धराली तक खुला रास्ता, आगे बर्फ हटाने का काम जारी

Thu, 22 Feb 2024 12:09 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
विज्ञापन
1 of 5
गंगोत्री हाईवे - फोटो : अमर उजाला
बर्फबारी के कारण बंद गंगोत्री हाईवे तीन दिन बाद भी पूरा नहीं खुल सका है। आज भी बीआरओ की टीम गंगोत्री तक हाईवे खोलने में जुटी रही। बुधवार को सुक्की टॉप तक आवाजाही शुरू होने से स्थानीय लोगों को थोड़ा राहत मिली थी। आज धराली तक आवाजाही सुचारू की गई है। लेकिन गंगोत्री तक रास्ता खोलने में अभी समय लगेगा। 

वहीं, पाले के कारण आवाजाही में अभी भी खतरा बना हुआ है। हाईवे बंद होने से उपला टकनौर के सात गांव सहित गंगोत्री और अंतराष्ट्रीय सीमा का संपर्क जिला मुख्यालय से कटा है।

आसमान ने बरसी नेमत: बदरीनाथ में चार दिन से हो रही बर्फबारी, जमी पांच फीट तक बर्फ, दिखा अद्भुत नजारा, तस्वीरें

विज्ञापन

2 of 5
गंगोत्री हाईवे - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि बीते सोमवार देर रात हुई बर्फबारी के कारण गंगोत्री हाईवे सुक्की से गंगोत्री तक करीब सुबह छह बजे बंद हो गया था। उसके बाद से बॉर्डर रोड ऑर्गनाईजेशन की मशीनरी लगातार हाईवे को सुचारू करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

3 of 5
गंगोत्री हाईवे - फोटो : अमर उजाला
वहीं, रात में बर्फबारी के कारण हाईवे पर फिर बर्फ जमा हो जा रही है। जिससे हाईवे को खोलने में बीआरओ की मशीनरी और मजदूरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार सुबह गंगोत्री यमुनोत्री धाम सहित हर्षिल घाटी में मौसम खुलने के बाद बीआरओ की टीम ने सुक्की के पहले मोड़ से सुक्की टॉप तक करीब पांच किमी सड़क पर बर्फ हटाकर आवाजाही के लिए सुचारू किया।

4 of 5
गंगोत्री हाईवे - फोटो : अमर उजाला
सुक्की टॉप से आगे अभी भी बर्फ हटाना मुसीबत बना हुआ है। क्योंकि बुधवार देर शाम को एक बार फिर हर्षिल घाटी में बर्फबारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गंगोत्री हाईवे - फोटो : अमर उजाला
जिला आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार हाईवे को सुचारू करने के लिए बीआरओ की टीम कार्य कर रही है। हर्षिल घाटी में अभी बिजली पानी की आपूर्ति सुचारू चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें