फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांदी सी चमकी वादियां: उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी, सफेद चादर से ढके कई गांव, तस्वीरें

Sun, 25 Feb 2024 11:49 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड
विज्ञापन
1 of 6
उत्तराखंडमें बर्फबारी से ढके गांव - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड में शनिवार देर रात को हुई बर्फबारी के बाद सुबह जब धूप निकली तो वादियां चांदी सी चमक उठीं। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी अब निचले क्षेत्रों तक भी पहुंच गई। गांव में चौक, खेत खलियान और आम रास्ते बर्फ से ढक गए। रात को पाला गिरने से बर्फ जम गई। अब ठिठुरन भरी ठंड पड़ रही है।
 
रामणी गांव के ग्राम प्रधान सूरज पंवार ने बताया कि बर्फबारी के बाद धूप खिलने से थोड़ी राहत मिली है। घूनी, पडेरगांव, जोशीमठ के साथ ही तपोवन क्षेत्र के गांवों में भी बर्फबारी हुई है। पोखरी ब्लॉक के मोहनखाल, ब्राह्मण थाला, नैल, कलसिर गांव में भी बारिश के साथ ही बर्फबारी हुई।

Uttarakhand: पीएम मोदी आज देंगे 36.26 करोड़ की नौ योजनाओं की सौगात, वर्चुअल करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास
विज्ञापन

2 of 6
उत्तराखंडमें बर्फबारी से ढके गांव - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, लाल माटी, औली, गौरसों बुग्याल, फूलों की घाटी सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हुई थी। जिसके बाद ठिठुरन बढ़ गई है।
विज्ञापन

3 of 6
उत्तराखंडमें बर्फबारी से ढके गांव - फोटो : अमर उजाला
बर्फबारी से निचले क्षेत्रों में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। जोशीमठ नगर क्षेत्र में इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई, लेकिन बर्फ जल्दी पिघल गई।

4 of 6
उत्तराखंडमें बर्फबारी से ढके गांव - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को बर्फबारी होने से बदरीनाथ हाईवे और मलारी हाईवे पर जमी बर्फ हटाने का कार्य प्रभावित हो गया था।
विज्ञापन

5 of 6
उत्तराखंडमें बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
दोपहर बाद जैसे ही बर्फबारी शुरू हुई तो दोबारा वहां बर्फ जम गई जहां से बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) ने बर्फ हटाई थी। इधर, औली रोड पर बर्फबारी के बाद फिसलन बढ़ गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
खरशालीगांव - फोटो : अमर उजाला
वहीं, यमुना घाटी में देर रात तक हुई बर्फबारी के बाद सुबह मौसम साफ हो गया। चटख धूप खिलने के बीच यमुनोत्री घाटी के साथ मां यमुना के मायके खरशालीगांव में स्थित यमुना मंदिर, भूतेश्वर महादेव मंदिर का भी अद्भुत नजारा दिखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें