फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: केदारनाथ में माइनस 10 डिग्री तापमान, जमी साढ़े तीन फीट बर्फ, 47 मजदूर लौटे, देखें तस्वीरें

Sun, 15 Jan 2023 07:11 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
1 of 7
बर्फ से ढका केदारनाथ - फोटो : अमर उजाला
केदारनाथ में लगभग साढ़े तीन फीट बर्फ जमा हो चुकी है। इस दौरान केदारपुरी में अधिकतम पारा माइनस 10 डिग्री सेल्सियस रहा। धाम में बीते बुधवार से बर्फबारी शुरू हो गई थी जिससे पुनर्निर्माण कार्य भी ठप हैं। वहीं, खराब मौसम के कारण धाम से सभी मजदूर सोनप्रयाग लौट आए हैं। अब धाम में पुलिस व आईटीबीपी के जवानों के साथ ही कुछ साधू-संत रह गए हैं। 

Uttarakhand: एक महीने बाद श्रद्धालुओं के लिए खुले आदिबदरी मंदिर के कपाट, मेला भी हुआ शुरू

रविवार को केदारनाथ में सुबह से बादलों के बीच हल्की धूप खिली रही। दिन चढ़ने के साथ यहां मौसम में सुधार हुआ। इस दौरान कार्यदायी संस्था वुड स्टोन कंस्ट्रक्शन कंपनी के शेष 47 मजदूर भी टीम प्रभारी कैप्टन (सेवानिवृत्त) सोबन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में वापस लौट गए। तीन दिन पूर्व ही कंपनी के 49 मजदूर धाम से लौट आए थे।
विज्ञापन

2 of 7
बर्फ से ढका केदारनाथ - फोटो : अमर उजाला
टीम प्रभारी बिष्ट ने बताया कि केदारनाथ में पिछले एक सप्ताह से मौसम खराब चल रहा है, जिस कारण पिछले चार दिनों से कई बार रुक-रुककर बर्फबारी हो चुकी है। धाम में बर्फ के चलते पुनर्निर्माण कार्य ठप हैं।
विज्ञापन

3 of 7
बर्फ से ढका केदारनाथ - फोटो : अमर उजाला
बीते शनिवार को मजदूरों के द्वारा बर्फ को काटकर आवाजाही के लिए रास्ता बनाया गया था, लेकिन इन हालातों में वहां काम करना मुश्किल है। मौसम में सुधार होने व बर्फ पिघलने पर ही पुनर्निर्माण कार्य फिर से शुरू हो पाएंगे।

4 of 7
बर्फ से ढका केदारनाथ - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि डीडीएमए सहित अन्य कार्यदायी संस्थाओं के मजदूर जनवरी पहले सप्ताह में ही केदारनाथ से नीचे आ गए थे।
विज्ञापन

5 of 7
बर्फ से ढका केदारनाथ - फोटो : अमर उजाला
अब, केदारनाथ मंदिर की सुरक्षा के लिए आईटीबीपी की प्लाटून के साथ ही पुलिस सहित 10 से अधिक जवान मौजूद हैं।
विज्ञापन

6 of 7
बर्फ से ढका केदारनाथ - फोटो : अमर उजाला
इधर, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि धाम में चार साधु-संत भी हैं, जो वहां पिछले कई वर्षों से निवास करते आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
केदारनाथ में जवान - फोटो : अमर उजाला
बताया कि मौसम पर पूरी नजर रखी जा रही है। जैसे ही बर्फ पिघलती है, पुनर्निर्माण कार्य फिर से शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें