मसूरी
- फोटो : amar ujala
कई इलाकों में बारिश का पानी लोगों के घरों और दुकानों में घुस गया। सड़कों के गड्डों में पानी भरने से वाहन चालकों को आवागन में परेशानी झेलनी पड़ी। मूसाधार बारिश से गांधी चौक, कैंपटी रोड, मैसानिक लॉज, बस अड्डे, भगत सिंह चौक, लंढौर सहित कई जगहों पर जाम लगा। सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। पुलिस कर्मी बारिश में छाता लेकर जाम खुलवाने जूझते रहे। बारिश के बाद मौसम में ठंडक लौट आई।