कोटद्वार में आज अतिवृष्टि के कारण हाईवे पर भारी मलबा आ गया। वहीं दिल्ली की एक कार बरसाती नाले के तेज बहाव में बह गई।
विज्ञापन
2 of 6
- फोटो : amar ujala
सूचना पर स्थानीय पुलिस, प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और चालक भपेंद्र सिंह को कार से निकाल लिया गया। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
3 of 6
- फोटो : amar ujala
मौत से पहले चालक ने बताया कि वह दिल्ली के यात्रियों को दुगड्डा छोड़कर वापस दिल्ली जा रहा था। वापसी में दुगड्डा से उसने दिल्ली की दो सवारियां बैठाई थी, जिनमें एक की उम्र करीब 23 साल और दूसरे की करीब 50 साल थी।
4 of 6
- फोटो : amar ujala
जिन्हें लेकर वह दिल्ली जा रहा था कि कोटद्वार दुगड्डा हाईवे पर अचानक तेज बहाव के कारण भारी मलबा सड़क पर आ गया और उनकी कार बह गई।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : amar ujala
हाईवे मलबा आने से बंद हो गया है। जेसीबी मलबा साफ करने का काम कर रही है। चालक आरके पुरम दिल्ली से बुकिंग पर आया था।
साढ़े पांच घंटे के सर्च अभियान में आठ किलोमीटर दूर कासीरामपुर तल्ला में 50 वर्षीय कार सवार का शव मिला। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है जबकि तीसरे यात्री की तलाश की जा रही है।