फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरीकुंड-केदारनाथ के 17 किमी पैदल मार्ग पर चाय-पानी तक को तरसे श्रद्धालु, दुकानों पर लटके ताले, तस्वीरें...

Tue, 21 Jul 2020 09:44 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
1 of 5
केदारनाथ मार्ग - फोटो : अमर उजाला
बाबा केदार के दर्शन को केदारनाथ पहुंच रहे श्रद्धालुओं को पैदल मार्ग पर चाय-पानी भी नसीब नहीं हो रहा है। कोरोना के चलते डेढ़ माह तक यात्रा का संचालन नहीं होने से यहां दुकानों पर ताले लटके हुए हैं, जिस कारण यात्री परेशान हो रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
केदारनाथ मार्ग - फोटो : अमर उजाला
कोरोना संक्रमण के बीच लॉकडान में केदारनाथ धाम के कपाट 29 अप्रैल को सूक्ष्म समारोह में खोले गए थे, लेकिन संक्रमण के चलते यात्रा का संचालन नहीं किया गया, जिस कारण पैदल मार्ग पर दुकानों व ढाबा का संचालन नहीं हो पाया। 
विज्ञापन

3 of 5
केदारनाथ मार्ग - फोटो : अमर उजाला
अभी तक धाम में उत्तराखंड के तीन हजार से अधिक श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर चुके हैं, लेकिन धाम पहुंच रहे श्रद्धालुओं को गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर चाय, पानी भी नहीं मिल पा रहा है। 

4 of 5
केदारनाथ मार्ग - फोटो : अमर उजाला
17 किमी लंबे गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर चिरबासा, जंगलचट्टी, भीमबली, छोटी लिनचोली, बड़ी लिनचोली, छानी कैंप, रुद्रा प्वाइंट, बेस कैंप, मंदिर मार्ग व केदारपुरी में होटल, ढाबा व दुकानें बंद पड़ी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
केदारनाथ मार्ग - फोटो : अमर उजाला
केदारनाथ से लौटे मनमोहन सिंह, खिलेंद्र, नरेंद्र, भीम सिंह, जगदीश, अभिषेक, आयुष मियां आदि ने बताया कि केदारनाथ पैदल मार्ग पर चाय-पानी नहीं मिलने से श्रद्धालुओं को खासी दिक्कत हो रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें