फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-चीन सीमा: माणा पास पर जमी 30 फीट तक बर्फ, कई जगह पसरे हिमखंड, रास्ता खोलने में जुटा बीआरओ, तस्वीरें...

Wed, 19 May 2021 07:06 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर
विज्ञापन
1 of 5
माणा पास से बर्फ हटाती टीम - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने चीन सीमा क्षेत्र में माणा पास तक सड़क खोलने का काम शुरू कर दिया है। यहां सड़क पर करीब 30 फीट तक बर्फ जमी हुई है। कई जगहों पर हिमखंड टूटकर गिरे हुए हैं।

बीआरओ ने लगभग 16 किलोमीटर तक सड़क को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया है, जबकि विभिन्न जगहों पर अभी भी करीब 40 किलोमीटर सड़क से बर्फ हटाई जानी है। बीआरओ की ओर से सड़क खोलने के लिए पांच मशीनें लगाई गई हैं।

यह भी पढ़ें... उत्तराखंड में ताउते का असर : पहाड़ों पर बादल फटने के आसार, मैदानी क्षेत्रों में चलेंगी तेज हवाएं, रेड अलर्ट जारी

देश के अंतिम गांव माणा से आगे सीमा क्षेत्र में सेना, आईटीबीपी और बीआरओ के जवानों के अलावा किसी को भी जाने की अनुमति नहीं है। माणा पास में भारतीय सेना की अंतिम सेना चौकी है। यहां सेना के जवान सीमा की चौकसी में मुस्तैद हैं।

इन दिनों यहां चारों ओर बर्फ जमी हुई है, जिस कारण सीमा तक सैन्य वाहनों की आवाजाही रुकी हुई है। जवानों को रसद व अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाने में भी दिक्कतें आ रही हैं, जिस कारण बीआरओ पर सड़क को जल्द से जल्द खोलने का दबाव है।
विज्ञापन

2 of 5
माणा पास से बर्फ हटाती टीम - फोटो : अमर उजाला
बीआरओ के एक उच्च अधिकारी ने बताया कि सड़क पर जगह-जगह हिमखंड आए हुए हैं। हिमखंडों को काटकर सड़क सुचारू की जा रही है। 16 किलोमीटर सड़क तक बर्फ हटा दी गई है जबकि अभी भी लगभग 40 किमी सड़क से बर्फ हटाई जानी है।
विज्ञापन

3 of 5
माणा पास से बर्फ हटाती टीम - फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र में कई दिनों से रुक-रुककर बर्फबारी हो रही है, जिससे सड़क सुचारू करने में दिक्कतें भी आ रही हैं। बीआरओ के जवान और मजदूर रात-दिन सड़क सुचारू करने में लगे हैं। जल्द ही सड़क को सेना के वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा।

4 of 5
भारत-चीन सीमा पर बर्फ - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि मौसम विज्ञान केंद्र ने मंगलवार को रेड अलर्ट जारी किया है। रिपोर्ट के अनुसार राज्य के कुछ स्थानों में तेज गर्जना के साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की पूरी संभावना है। हरिद्वार, देहरादून, ऊधमसिंहनगर जैसे मैदानी क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
माणा पास से बर्फ हटाते बीआरओ के जवान - फोटो : अमर उजाला
दूसरी ओर अगले 24 घंटे तक देहरादून समेत राज्य के ज्यादातर जिलों में भारी बारिश की संभावनाओं को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग और जिला प्रशासन ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। देहरादून जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने संबंधित विभागाध्यक्षों को तैयारियां पूरी करने की हिदायत दी है। साथ ही अधिकारियों को आपदा से जुड़ी हर जानकारी तत्काल जिला आपदा केंद्र को मुहैया कराने को कहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें