बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग कर्णप्रयाग के समीप चट्टान से भारी मात्रा में मलबा आने के कारण बंद हो गया है। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 11 बजे चट्टानी भाग से मलबा हाईवे पर आ गया। जिससे वाहनों की आवाजाही थम गई है। एनएच की ओर से हाईवे को खोलने का काम भी शुरू कर दिया गया है।
चमोली जनपद में ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग सोमवार देर रात सिरोहबगड़ में दस घंटे बाद खोला गया था। वहीं, सिंगटाली और कौड़ियाला और विष्णुप्रयाग में हाईवे बहाल हो गया है। जबकि कर्णप्रयाग-ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग नहीं खोला जा सका। वहीं, जिले में अब भी 67 मोटर मार्गों का संपर्क गावों से कटा हुआ है।
यह भी पढ़ें... उत्तराखंड: टिहरी झील में आज से फिर शुरू हुई बोटिंग, कोरोना निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य
उधर, मौसम विभाग ने आज गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। वहीं, राजधानी देहरादून और आसपास के इलाकों में तेज धूप खिली रहने का अनुमान है। हालांकि सुबह से भी प्रदेश भर में हल्की धूप खिली है। वहीं, मौसम केंद्र के अनुसार तापमान बढ़ने से लोगों को गर्मी और उमस से परेशान भी होना पड़ सकता है। लेकिन शाम को हल्की बारिश हो सकती है।