फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार में अलर्ट: खतरे के निशान से ऊपर बह रही गंगा, कई गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, तस्वीरें...

Sat, 28 Aug 2021 07:45 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 7
हरिद्वार में गंगा का जलस्तर बढ़ा - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक लगातार हो रही बारिश ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पहाड़ी इलाकों में शुक्रवार देर रात हुई तेज बारिश के बाद आज शनिवार को हरिद्वार में गंगा खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गई। सुबह से ही गंगा का जलस्तर 293.05 मीटर पर चल रहा है जबकि वार्निंग लेवल 293 मीटर है। वहीं, बैराज की क्षमता 294 मीटर है।

साथ ही बारिश से नाले भी उफान पर चल रहे हैं। इससे हरिद्वार देहात के कई इलाकों में बाढ़ का खतरा भी बढ़ गया है। लालढांग मीठीबेरी में बने पुल की ठोकर में रवासन नदी कटाव करती जा रही है। जिससे कई गांवों में पानी भरने लगा है। यूपी सिंचाई विभाग के एसडीओ शिव कुमार कौशिक ने बताया कि गंगा के खतरे के निशान से ऊपर पहुंचने के बाद बैराज से अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, ऋषिकेश में बीते तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते गंगा और उसकी सहायक नदियां उफान पर हैं। लक्ष्मणझूला, मुनिकीरेती, स्वर्गाश्रम, तपोवन क्षेत्र में गंगा नदी घाटों से ऊपर होकर बह रही है। 



Uttarakhand Weather: टिहरी-गढ़वाल में फिर दरके पहाड़, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 200 से ज्यादा सड़कें बंद

वहीं, मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।

ऋषिकेश-देहरादून हाईवे: दो जगह से ढहा 57 साल पुराना पुल, गढ़वाल का राजधानी से संपर्क कटा, तस्वीरें...

हरिद्वार, देहरादून, पौड़ी के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञानियों ने बारिश के साथ ही राज्य के कुछ इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई है। 
विज्ञापन

2 of 7
लालढांग क्षेत्र में भरा पानी - फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार में शुक्रवार देर रात से हो रही बारिश सुबह थमी। इससे देहात क्षेत्र के निचले इलाकों में जलभराव हो गया है। उधर, लालढांग में भू-कटाव से बाढ़ का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। धनौरी क्षेत्र में भी खेतों में पानी भर गया है।
विज्ञापन

3 of 7
हरिद्वार में गंगा का जलस्तर बढ़ा - फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार शहर में भी कई इलाकों में जलभराव से लोगों के घरों में पानी घुस गया। भगत सिंह चौक और ज्वालापुर अंडरपास में पानी भरने से वाहनों की आवाजाही बंद रोकनी पड़ी।

4 of 7
हरिद्वार में मुख्य चौराहे पर भरा पानी - फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार गंगा के तट पर बसा है। हरिद्वार के मौसम में बीते कुछ सालों से बदलाव हो रहा है। गर्मियों, जाड़ों और बारिश में इसका असर भी दिख रहा है। धर्मनगरी में बीते सात सालों में अगस्त में सबसे कम बारिश हुई है। 
विज्ञापन

5 of 7
हरिद्वार देहात के कई इलाकों में पानी भरा - फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार में अगस्त माह में अब तक केवल 190 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई है। अब 31 अगस्त तक बारिश होने के आसार भी नहीं हैं। मौसमी बदलाव से मौसम एवं कृषि वैज्ञानिकों एवं शोधकर्ता भी चिंतित हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
गंगा का जलस्तर बढ़ा - फोटो : अमर उजाला
ऋषिकेश में त्रिवेणीघाट पर बना आरती स्थल भी जलमग्न हो गया है। बारिश के कारण गंगा की सहायक नदियां हेंवल, बीन नदी, सुसवा नदी, सौंग, जाखन, चंद्रभागा नदी ऊफान पर हैं। जलस्तर बढ़ने से गंगा नदी चेतावनी रेखा से मात्र 65 सेंटीमीटर नीचे होकर बह रही है। शनिवार को बैराज-चीला मोटर मार्ग स्थित बीन नदी उफान पर आ गई। नदी का जलस्तर बढ़ने से डांडामंडल क्षेत्र ऋषिकेश आने वाले करीब दो दर्जन से अधिक गांवों का संपर्क टूट गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ऋषिकेश में गंगा का जलस्तर बढ़ा - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक शनिवार सुबह छह से आठ बजे गंगा का जलस्तर 338.78 मीटर, सुबह 10 बजे 338.73 मीटर, दोपहर 12 बजे 338.72 मीटर, दोपहर 2 बजे 338.82 मीटर, शाम चार से शाम छह बजे 338.85 मीटर दर्ज किया गया। जो चेतावनी रेखा 339.50 मीटर से मात्र 65 सेमी नीचे बह रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें