फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड : बर्फ की सफेद चादर से ढकीं उत्तराखंड की वादियां, तस्वीरों में देखें अद्भुत नजारा

Wed, 21 Apr 2021 12:57 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

प्रदेश के कई इलाकों में आज भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं, कुछ जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड की वादियां बर्फ की सफेद चादर से ढक गईं हैं। जिस वजह से राज्य में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार को बदरीनाथ और केदारनाथ धाम की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई है। वहीं राज्य के अन्य इलाकों में बादल और धूप के बीच खेल जारी रहा। इससे पहले मंगलवार को भी बर्फबारी हुई थी। प्रदेश के कई इलाकों में आज भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।

उत्तराखंड मौसम: बदरीनाथ धाम समेत ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, मैदान में ठंडी हवाओं ने दी गर्मी से राहत

वहीं, कुछ जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं। साथ ही कुछ क्षेत्रों में तेज झोंकेदार हवा चल सकती है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार कई क्षेत्रों में आज बादल छाये रह सकते हैं। कुछ जगह भारी बारिश हो सकती है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ भी गिर सकती है। कई मैदानी हिस्सों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवा भी चल सकती है। मंगलवार को बदरीनाथ धाम, रुद्रनाथ समेत चमोली जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई, जबकि जोशीमठ क्षेत्र में बारिश हुई, जिससे मौसम में ठंडक आ गई है।
विज्ञापन

2 of 5
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
बर्फबारी से हेमकुंड साहिब के आस्था पथ से बर्फ हटाने का काम भी बार-बार प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को मौसम साफ होने के बाद बर्फ हटाने का काम शुरू हुआ था, लेकिन मंगलवार को दोपहर बाद फिर बर्फबारी होने से काम रुक गया।

4 of 5
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
गुरुद्वारा प्रबंधक सरदार सेवा सिंह का कहना है कि हेमकुंड साहिब क्षेत्र में दोपहर बाद बर्फबारी होने से यात्रा मार्ग खोलने में दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
मार्ग खोलने के लिए 418 इंजीनियरिंग कोर के 19 जवान इन दिनों हेमकुंड यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने का काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें