फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Landslide: मसूरी लंढौर के पास भूस्खलन, कर्णप्रयाग में हाईवे बंद होने से फंसे यात्री, यमुनोत्री में है ऐसा हाल

Tue, 27 Aug 2024 12:22 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी, कर्णप्रयाग, बड़कोट।
विज्ञापन
1 of 6
मसूरी में भूस्खलन, यमुनोत्री में सड़क बंद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मसूरी लंढौर मार्ग स्थित बेकरी हिल के पास सुबह भूस्खलन हुआ। यहां भारी भरकम पुस्ता गिरने से एक आवासीय मकान भी खतरे की जद में आ गया है। शहर में लगातार जारी बारिश के बाद भूस्खलन हुआ। वहीं दूसरी तरफ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुमाऊं और गढ़वाल जाने वाले सैकड़ों यात्री फंसे हैं।




सोमवार रात्रि हुई भारी बारिश से थराली में कई सड़कें बंद हैं। कर्णप्रयाग ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग बैनोली और सुनल में बंद है। बिजली और पानी की सप्लाई भी यहां ठप है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुमाऊ और गढ़वाल जाने वाले सैकड़ों यात्री फंसे हैं। देहरादून, हरिद्वार, श्रीनगर अल्मोड़ा जाने वाले यात्री यहां परेशान है। इसके अलावा थराली देवल मोटर मार्ग सहित कई ग्रामीण सड़कें भी बाधित हैं।

यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में रातभर बारिश के बाद सुबह बारिश थमी। उधर यमुनोत्री धाम को जोड़ने वाला फूलचट्टी जानकीचट्टी के बीच कृष्णा चट्टी में मोटर मार्ग तीसरे दिन भी अभी तक बंद है। जिसके चलते स्थानीय लोगों के साथ ही यमुनोत्री धाम आने जाने वाले श्रद्धालुओं को काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

2 of 6
कर्णप्रयाग में हाईवे बंद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मां यमुना के पुजारी मनमोहन उनियाल,आशीष उनियाल, राकेश रावत आदि ने सड़क खोलने में लोनिवि की लेटलतीफी पर नाराजगी जताते हुए बताया कि उक्त मार्ग बंद होने से करीब दो किलोमीटर पैदल या घोड़े खच्चरों से आवाजाही करनी पड़ रही है जिसके कारण समय बर्बादी के साथ ही आर्थिक बोझ अतिरिक्त पड़ रहा है।
विज्ञापन

3 of 6
यमुनोत्री धाम को जोड़ने वाला फूलचट्टी जानकीचट्टी के बीच कृष्णा चट्टी में मार्ग तीसरे दिन भी बंद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पछवादून और जौनसार बावर के मैदानी और पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बारिश से कई संपर्क मार्गों पर मलबा आने के कारण यातायात बाधित हो रहा है। सोमवार को दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सहित क्षेत्र के 13 मार्ग बंद रहे।

4 of 6
हाईवे खोलने का काम जारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग जुड्डो के पास बंद है। यहां पर रविवार से सिलक्यारा सुरंग कार्यों के लिए जा रहा ट्रक आधा खाई में लटका हुआ है।
विज्ञापन

5 of 6
मसूरी में भूस्खलन से खतरे की जद में आया आवासीय भवन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उधर, लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड का कोटी-ढलानी-नंदा की चौकी-आमवाला-धौलास मोटर मार्ग सड़क कटाव के कारण बंद है। धान गांव-मिसराज पट्टी मोटर मार्ग पर दो स्थान पर मलबा आया है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: अब कक्षा एक से संस्कृत पढ़ेंगे बच्चे, हर जिले में पांच संस्कृत विद्यालयों को मिलेगी मान्यता

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सड़क बंद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लोक निर्माण विभाग पीएमजीएसवाई कालसी का गडूल-सकरौल मोटर मार्ग तीन स्थान पर, बाढ़वाला-जुड्डो-मटोगी मोटर मार्ग दो स्थान पर, गौराघाटी-रंगेऊ मोटर मार्ग दो स्थान पर व प्यूनल मोटर मार्ग दो स्थान पर मलबा आने से बंद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें