फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: आज पहाड़ से लेकर मैदान तक राहत, मसूरी में देर रात बर्फबारी...जानें अब कब करवट लेगा मौसम

Fri, 02 Feb 2024 10:26 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड
विज्ञापन
1 of 5
उत्तराखंड में आज मौसम साफ - फोटो : amar ujala

प्रदेश भर में आज मौसम साफ है। पहाड़ से लेकर मैदान तक राहत मिली है। इसके बाद तीन फरवरी की रात मौसम एक बार फिर करवट लेगा और चार-पांच फरवरी को बारिश-बर्फबारी की संभावना है। पांच फरवरी के बाद प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा।

हालांकि 2800 मीटर से ऊपर वाले क्षेत्र में आज भी बर्फबारी की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार दो फरवरी को मौसम शुष्क रहेगा। केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, फरवरी के पहले सप्ताह में मौसम बदलेगा। इसके बाद दूसरे सप्ताह से मौसम शुष्क रहेगा। इसके साथ ही अधिकतम तापमान में भी एक-दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। ॉ

वहीं पहाड़ों की रानी मसूरी में सीजन का दूसरा हिमपात हुआ। शहर में रात को जमकर बर्फ पड़ी। चारो तरफ बर्फ की सफेद चादर बिछी है। बर्फबारी के बाद आज सुबह शहर में धूप खिली है।

विज्ञापन

2 of 5
मसूरी में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्थान सुक्कीटॉप से आगे बर्फबारी होने के कारण अवरुद्ध हुआ है।
विज्ञापन

3 of 5
मसूरी में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्थान हनुमानचट्टी से आगे बर्फबारी के कारण अवरुद्ध हुआ है।

4 of 5
मसूरी में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
धरासू,बड़कोट मोटर मार्ग स्थान राडीटॉप के पास बर्फबारी होने के कारण मार्ग जोखिम भरा है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: यूसीसी विशेषज्ञ समिति आज सौंपेगी सीएम को ड्राफ्ट रिपोर्ट, ढाई लाख सुझावों के बाद किया गया तैयार

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मसूरी में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
उत्तरकाशी लम्बगांव मोटर मार्ग स्थान चौरंगी खाल के पास बर्फबारी होने के कारण अवरुद्ध है। बर्फबारी से अवरुद्ध/प्रभावित हुए स्थानों पर संबंधित  खण्डों की मशीनरी तैनात है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें