फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट: सुरक्षा के लिहाज से चारधाम जाने वाले तीर्थयात्रियों को रोका, पहाड़ों पर न जाने की अपील

Sun, 17 Oct 2021 08:38 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
चारधाम जाने वाले यात्रियों को रोका - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा है कि मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए चारधाम यात्रा पर पहुंचे यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रुकने को कहा गया हैं। यात्रा पर रोक नहीं लगाई गई है। जिला प्रशासन के अधिकारियों को यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रुकने के निर्देश दे दिए गए हैं।

उत्तराखंड: बदरी-केदार की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, अगले 24 घंटे बहुत भारी बारिश के आसार, ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने 17, 18 और 19 अक्तूबर को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। ऐसे में आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से भी जिलों को अलर्ट पर रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। इधर, गढ़वाल आयुक्त एवं उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविनाथ रमन ने सभी जिलाधिकारियों को चारधाम यात्रा को देखते हुए अधिक सावधानी बरतने को कहा है। आपदा प्रबंधन सचिन एसए मुरुगेशन ने आपदा बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की है। 

उत्तराखंड: बदरीनाथ हाईवे पर अलकनंदा में गिरी नोएडा के यात्रियों की कार, तीन की मौत, तीन घायल

देवस्थानम बोर्ड के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी बीडी सिंह ने कहा कि बदरीनाथ धाम में तीर्थयात्रियों की यथासंभव मदद की जा रही है। यात्रियों से धाम न आने की अपील की जा रही है। देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि 16 अक्तूबर से धामों में पहुंच चुके तीर्थयात्रियों को दर्शन कराए गए। उन्हें एहतियातन सतर्क रहने को कहा गया है। यात्रा पर अधिकारिक रोक नहीं है। अस्थायी तौर पर कहीं-कहीं चेकिंग प्वाइंट पर तीर्थयात्रियों को मौसम की चेतावनी को देखते हुए आगे जाने से रोका जा रहा है। 
विज्ञापन

2 of 7
चारधाम जाने वाले यात्रियों को रोका - फोटो : अमर उजाला
केदारनाथ धाम में दर्शन करने के लिए आने वाले यात्रियों को वापस भेजा जा रहा है। साथ ही सोनप्रयाग और गौरीकुंड में श्रद्धालुओं को रोक दिया गया। उनके यहां से आगे जाने पर रोक लगा दी गई है। रविवार को पूर्वाह्न 11.30 बजे तक सोनप्रयाग से केदारनाथ के लिए यात्री रवाना किए गए, लेकिन मौसम का मिजाज बिगड़ते ही गौरीकुंड में यात्रियों को रोक दिया गया। उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार वर्मा व पुलिस उपाधीक्षक विजेंद्र डोभाल ने गुप्तकाशी से सोनप्रयाग में यात्रियों से आगे न जाने की अपील की।
विज्ञापन

3 of 7
चारधाम जाने वाले यात्रियों को रोका - फोटो : अमर उजाला
उधर, केदारनाथ में सुबह से मंदिर क्षेत्र में हजारों संख्या में यात्री मौजूद थे, जिन्हें दर्शन कर प्राथमिकता के साथ वापस भेजा गया। वहीं, गौरीकुंड व सोनप्रयाग में जिलाधिकारी मनुज गोयल ने बताया कि मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। केदारघाटी में गुप्तकाशी से गौरीकुंड तक लॉज, रेस्टोरेंट व होटल फुल हो गए हैं। वहीं केदारनाथ में भी गढ़वाल मंडल विकास निगम के कॉटेज सहित टेंट की बुकिंग फुल हो गई है। 

4 of 7
चारधाम जाने वाले यात्रियों को रोका - फोटो : अमर उजाला
वहीं, चारधाम यात्रा के लिए बाहरी राज्यों से उत्तराखंड आने वाले यात्रियों से नारसन बॉर्डर पर अनाउंसमेंट कराकर आगे न जाने की अपील की गई। पुलिस ने नारसन बॉर्डर पर भी चौकसी बढ़ा दी है। क्योंकि, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, यूपी समेत अन्य राज्यों के यात्री यहीं से प्रदेश की सीमा में प्रवेश करते हैं। रविवार को पुलिस ने नारसन बॉर्डर पर अनाउंसमेंट कराकर यात्रियों को रेड अलर्ट की जानकारी दी। साथ ही यात्रा रद्द करने की अपील की। 
विज्ञापन

5 of 7
चारधाम जाने वाले यात्रियों को रोका - फोटो : अमर उजाला
ऋषिकेश में चेतावनी जारी होने के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस अलर्ट हो गई है। टिहरी गढ़वाल पुलिस ने चारधाम की यात्रा पर जाने वाले छोटे बड़े दो हजार वाहनों को तपोवन और भद्रकाली चेक पोस्ट से वापस लौटाया। इस वाहनों में यात्रा करने वाले यात्रियों को दो दिन ऋषिकेश में ही रहने की सलाह दी गई।
विज्ञापन

6 of 7
चारधाम जाने वाले यात्रियों को रोका - फोटो : अमर उजाला
भारी बारिश का अलर्ट होने के बाद सुबह छह बजे से मुनिकीरेती पुलिस ने गंगोत्री जाने वाले वाहनों को भद्रकाली में रोकना शुरु किया। वहीं बदरीनाथ और केदारनाथ जाने वाले यात्रियों को तपोवन स्थित पुलिस चेक पोस्ट से वापस लौटाया गया। जिन वाहनों को श्रीनगर तक ही जाना था उन्हें आगे भेजा गया। थाना मुनिकीरेती के प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने कहा कि भद्रकाली और तपोवन चेक पोस्ट से करीब दो हजार छोटे बड़े वाहन लौटाए गए। उन्होंने बताया कि चारधाम की यात्रा पर जा रहे यात्रियों को ऋषिकेश में धर्मशालाओं में ठहरने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
चारधाम जाने वाले यात्रियों को रोका - फोटो : अमर उजाला
रोडवेज बस अड्डे पर भी स्थानीय प्रशासन की ओर से लाउडस्पीकर लगाकर दो दिन यात्रा स्थगित करने के कहा जा रहा है। वीकेंड पर आईएसबीटी में यात्रियों की भीड़ लगी रही। वहीं नेपाली फार्म में जाम लगने के कारण कई बसें जाम में फंसी रही। जिससे आईएसबीटी में हरिद्वार जाने वाले यात्रियों को एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा। दिनभर यही स्थिति बनीं रही। बसों के आने के बाद रोडवेज की बसों के हरिद्वार मार्ग पर फेरे बढ़ाए गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें