चमोली में बादल फटा
- फोटो : अमर उजाला
सहकारी बैंक शाखा से होते हुए मलबा बाजार में फैल गया और यहां भी कई वाहन, घर मलबे में दब गए। बलभद्र मैंदोली, भवानी दत्त गौड़, कुलानंद मैंदोली, रामेश्वर प्रसाद मैंदोली, दौलत सिंह नेगी, मुखर्ल्या सिंह राणा, सुंदरमणि जोशी, शबर सिंह रावत, खिलापी राम, बचन सिंह सहित कई मकानों में मलबा घुस गया है। लक्ष्मी मार्केट में भी कई मकानों और दुकानें मलबे में दब गई हैं।