फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड आपदा: मौसम खुला तो हर तरफ दिखा तबाही का मंजर, 10 तस्वीरों में देखें बारिश का कहर

Thu, 21 Oct 2021 10:12 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 10
उत्तराखंड में आपदा - फोटो : अमर उजाला
कुमाऊं में बारिश की रफ्तार थमी। सभी जिलों में धूप खिली लेकिन आपदा के जख्म भी रिसते रहे। मंडल के अलग-अलग हिस्सों में सात और मौतों का पता चला जबकि तीन और लोग लापता हो गए। गढ़वाल में तीन और लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही कुमाऊं में आपदा की भेंट चढे़ लोगों की संख्या अब 52, जबकि पूरे प्रदेश में 58 हो गई है।

बुधवार को भी चंपावत जिले के पर्वतीय हिस्से, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ का सड़क संपर्क मैदानों से कटा रहा। कालाढूंगी और भीमताल-भवाली के रास्ते नैनीताल का हल्द्वानी से सड़क संपर्क बहाल हुआ। शाम तक रामगढ़ के रास्ते अल्मोड़ा, बागेश्वर भी सड़क संपर्क से जुड़ गए।

अमर उजाला खास: उत्तराखंड में पूरे मानसून से ज्यादा मौतें सिर्फ बीते दो दिन में, ताजा हुए केदारनाथ आपदा के जख्म

गढ़वाल में 14 लोग लापता बताए गए थे जिनमें देर शाम तीन की मौत की पुष्टि हो गई। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी को फोनकर आपदा में हुए नुकसान की जानकारी ली। बुधवार की देर रात देहरादून में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहुंच चुके हैं। गुरुवार को वह प्रदेश के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे।
विज्ञापन

2 of 10
नैनीताल में हल्द्वानी रोड पर कोयला टाल को जाने वाला मार्ग भी भूस्खलन की चपेट में - फोटो : अमर उजाला
कुमाऊं के नेपाल सीमा से लगे चंपावत जिले के सुल्ला गांव में मलबे की चपेट में आने से कैलाश सिंह  (32) उनकी पत्नी चंचला देवी (28), उनके दो बेटों रोहित सिंह (12) और  भुवन सिंह (8) की मौत हो गई है।
विज्ञापन

3 of 10
उत्तराखंड में आपदा - फोटो : अमर उजाला
आपदा राहत टीमों ने 18 घंटे की मशक्कत के बाद शवों को मलबे से निकाला। कुमाऊं भर में संचार सेवा में व्यवधान के कारण इस घटना का पता एक दिन बाद चल सका।

4 of 10
नैनीताल में बारिश के दौरान रईस होटल क्षेत्र में हुआ भूस्खलन - फोटो : अमर उजाला
पिथौरागढ़ जिले की धारचूला तहसील के दारमा घाटी के ग्राम चल के बुग्याल में जानवरों के साथ गए दो लोगों की बर्फ में दबकर मौत हो गई। इनकी पहचान ग्राम चल निवासी शंकर सिंह (51) और दीपक सिंह (18) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

5 of 10
किच्छा में हंसली नदी में लापता कुंदन को खोजती एनडीआरएफ की टीम - फोटो : अमर उजाला
रामनगर के ग्राम लदुआ ढिकुली में ऊंट की सवारी कराने वाले बिजनौर निवासी इस्लामुद्दीन उर्फ मुंशी की सात वर्षीय बेटी आलिया रामनगर में कोसी नदी के तेज बहाव में बह गई। घटना के वक्त बच्ची बकरियों को चराने नदी किनारे गई थी। बच्ची को बहता देख वहां मौजूद पड़ोस की महिला ने भी तेज पानी में छलांग लगा दी। महिला को तो लोगों ने बचा लिया लेकिन बच्ची का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

6 of 10
हल्द्वानी में भीषण बारिश के कारण बही गौलापुल की एप्रोच रोड - फोटो : अमर उजाला
कांडा (बागेश्वर) में बारिश के दौरान एक पोस्ट ऑफिस कर्मी लापता हो गया। किच्छा के बंडिया में मंगलवार रात को क्षतिग्रस्त पुल पार करते समय अल्मोड़ा निवासी युवक बह गया। उसका पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

7 of 10
हल्द्वानी में काठगोदाम रेलवे स्टेशन में बही शंटिंग लाइन की पटरी - फोटो : अमर उजाला
मौसम खुला तो नैनीताल जिले के ओखलकांड के थलाड़ी में भी एक व्यक्ति की मौत का पता चला। मलबे में ढूंढखोज के दौरान उसका शव बरामद हुआ।

8 of 10
शक्तिफार्म बाढ़ प्रभावित सात नंबर गांव में नाव लेकर निकला युवक - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा मंगलवार को मलबे में दबे चार और लोगों के शव मलबे में खोजबीन के दौरान निकाले गए। इनमें दो शव कैंची धाम और दो शव बोहराकोट से निकाले गए।

9 of 10
कोसी नदी में फंसे लोगों को हेलीकॉप्टरसे निकाला - फोटो : अमर उजाला
सेना के हेलीकॉप्टर ने पांच बार थलाड़ी (ओखलकांडा) के लिए उड़ान भरी। उधर, चंपावत जिले तेलवाड़ा में मंगलवार को मलबे में दबे दो लोगों के शवों निकाल लिया गया। इन शवों को निकालने में रेस्क्यू टीम को 25 घंटे लग गए।
विज्ञापन

10 of 10
उत्तराखंड में आपदा - फोटो : अमर उजाला
उधर, निर्माणाधीन टनकपुर-जौलजीवी रोड में बारिश से उफनाई लधिया नदी की चपेट में आकर चूका के पास खड़े दो मैक्स टैक्सी वाहन बह गए। वहीं भवानीगाड़ नाले के पास खड़ी एक अन्य मैक्स भी बही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें