पशुपालन विभाग में नियुक्ति कराने को पशुपालन मंत्री रेखा आर्य की ओर से कुछ युवाओं के लिए जारी हुए लेटर और उसके बदले पैसे लेने के आरोपों को उन्होंने निराधार बताया। उन्होंने कहा कि कोई भी बेरोजगार युवक उनके पास आता है तो इस प्रकार के लेटर लगातार लिखे जाते हैं। भविष्य में कोई भी योग्य बेरोजगार उनके विभाग से संबंधित आएगा, उनके लिए लेटर जारी किए जाएंगे, लेकिन किसी से कोई पैसा नहीं लिया जाता है। इस तरह के आरोप लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी गई है। जिला पशु चिकित्साधिकारी डॉ. बीसी कर्नाटक ने बताया कि सभी अभिलेख उन्हें उपलब्ध कराए गए। विभाग में कोई घोटाला होगा तो सामने आएगा। सभी अभिलेख मंत्री अपने साथ ले गई हैं।