सरोवर नगरी नैनीताल की झीलों में कई साल बाद बदलाव हुआ है। पिछले वर्षों के दौरान नैनीताल और भीमताल समेत आसपास की अधिकतर झीलों का जलस्तर गर्मियों में काफी कम हो जाता था, लेकिन इस साल बेमौसमी बारिश और ओलावृष्टि के कारण झीलों की सेहत में सुधार हुआ है। नैनीताल में बुधवार को झील का जलस्तर छह फुट से अधिक रिकॉर्ड किया गया, जो पिछले पांच सालों में सबसे ज्यादा है।