परीक्षाओं में टॉप करने वाले प्रतियोगी किसी भी तहर से खास नहीं होते। ये तस्वीरें इस बात की तस्दीक करती हैं। उत्तराखंड सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में श्रीनगर के प्रवीण पुंडीर ने वरीयता सूची में पहला स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
तस्वीरों में देखिए... खास नहीं आम ही होते हैं टॉपर
2 of 5
प्रवीण ने 300 में 243.75 अंक प्राप्त किए हैं। वह इससे पूर्व उतराखंड लोक सेवा आयोग (सिविल) की प्रारंभिक परीक्षा भी उत्तीर्ण कर चुके हैं। उत्तराखंड पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पंतनगर विवि ने पांच अप्रैल 2014 को कराई थी। जिसमें 18600 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी।
विज्ञापन
तस्वीरों में देखिए... खास नहीं आम ही होते हैं टॉपर
3 of 5
परीक्षा में टॉप पर रहे प्रवीण पुंडीर श्रीनगर के रहने वाले हैं। प्रवीण के पिता हीरा सिंह सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य व माता भागेश्वरी देवी गृहिणी हैं। तीन भाई बहनों में सबसे छोटे प्रवीण द्वाराहाट इंजीनियंरिग कॉलेज से बी-टेक कर चुके हैं।
तस्वीरों में देखिए... खास नहीं आम ही होते हैं टॉपर
4 of 5
प्रवीण लोक सेवा आयोग (सिविल) की प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद मुख्य परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं। उनका लक्ष्य सिविल सेवा में जाने का है। इसके अलावा वह एसएससी की प्रारंभिक परीक्षा भी क्वालीफाई कर चुके हैं।
तस्वीरों में देखिए... खास नहीं आम ही होते हैं टॉपर
5 of 5
प्रवीण बताते हैं कि परीक्षा में सफलता के लिए नियमित अध्ययन जरूरी है। चाहे वह कुछ ही घंटे का क्यों न हो। मैं नियमित चार घंटे पढ़ाई करता हूं। सवालों के उत्तर रटने के बजाय समझना चाहिए। साथ ही प्रश्नपत्र हल करने में संयम बरतना चाहिए।