फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड : 20 साल के इस राज्य को अब तक मिले हैं मुख्यमंत्री के आठ चेहरे, यहां देखें सूची

Tue, 09 Mar 2021 09:43 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 12
त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : पीटीआई
वर्ष 2000 में अलग राज्य के रूप में अस्तित्व में आए उत्तराखंड राज्य अपने 20 साल पूरे कर चुका है। और इन बीस सालों में राज्य में सीएम के आठ चेहरे रहे। उत्तराखंड में बीते चार दिनों से चले आ रहे कयासों पर मंगलवार शाम विराम लग गया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शाम करीब चार बजकर बीस मिनट पर राजभवन पहुंचकर राज्यपाल बेबी रानी मोर्य को इस्तीफा सौंप  दिया। वहीं, देहरादून में आज होने वाली भाजपा विधायक दल की बैठक भी टल गई है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से देर रात मुलाकात की थी। करीब 50 मिनट तक चली बैठक में नड्डा से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने सारे सियासी घटनाक्रम के बारे में चर्चा की थी। अब तक उत्तराखंड को मिले दस मुख्यमंत्री में से कुछ ऐसे नाम भी हैं जो एक से ज्यादा बार मुख्यमंत्री बन चुके हैं। इनमें भुवन चंद्र खंडूरी और हरीश रावत का नाम शामिल है। वहीं मंगलवार को त्रिवेंद्र सिंह रावत के इस्तीफे के बाद उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत, मंत्री सतपाल महाराज का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है। बहरहाल अब देखना ये है कि उत्तराखंड का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा।
विज्ञापन

2 of 12
नित्यानंद स्वामी
सबसे पहले 09 नवंबर 2000 को नित्यानंद स्वामी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बने। नित्यानंद स्वामी ने अपना कार्यकाल 29 नवंबर 2001 तक ही पूरा किया।
 
विज्ञापन

3 of 12
भगत सिंह कोश्यारी - फोटो : Twitter : @BSKoshyari
उसके बाद 30 अक्तूबर 2001 को भगत सिंह कोश्यारी को उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनाया गया। 

4 of 12
नारायण दत्त तिवारी
उसके बाद स्व. नारायण दत्त तिवारी दो मार्च 2002 से सात मार्च 2007 तक उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे।
 
विज्ञापन

5 of 12
भुवन चंद्र खंडूरी
07 मार्च 2007 को उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी की ओर से भुवन चंद्र खंडूरी को मुख्यमंत्री बनाया गया। 
 
विज्ञापन

6 of 12
रमेश पोखरियाल
उसके बाद भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व ने खंडूरी की जगह पर रमेश पोखरियाल को मुख्यमंत्री बनाया। 
 
विज्ञापन

7 of 12
भुवन चंद्र खंडूरी
उनकी जगह पर वापस भुवन चंद्र खंडूरी को उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बना दिया गया। खंडूरी का यह कार्यकाल महज छह महीने का ही रहा।

 

8 of 12
विजय बहुगुणा
2012 में कांग्रेस ने कद्दावर नेता विजय बहुगुणा को उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनाया गया।
 

9 of 12
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
उसके बाद हरीश रावत को कांग्रेस ने उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनाया। दो साल दो महीने तक मुख्यमंत्री बने रहने के बाद उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया।


 

10 of 12
हरीश रावत
25 दिन के राष्ट्रपति शासन के बाद 21 अप्रैल 2016 को एक बार फिर हरीश रावत महज एक दिन के लिए मुख्यमंत्री बने। उसके बाद 19 दिन का राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया। तमाम राजनीतिक उठापटक के बाद हरीश रावत 11 मई 2016 से 18 मार्च 2017 तक फिर मुख्यमंत्री बने।

11 of 12
त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : ANI
हरीश रावत के बाद 18 मार्च 2017 को त्रिवेंद्र सिंह रावत मुख्यमंत्री बने। जिन्होंने गैरसैंण को उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी और तीसरे मंडल के रूप में नई पहचान दी।
विज्ञापन

12 of 12
नारायण दत्त तिवारी
उत्तराखंड के इतिहास में सिर्फ नारायण दत्त तिवारी ही ऐसे मुख्यमंत्री रहे, जिन्होंने अपना पूरा कार्यकाल बगैर किसी परेशानी के पूरा किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें