फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News : महिला ने दी मेयर के खिलाफ छेड़छाड़ की तहरीर तो मचा बवाल, पार्षदों ने घेरी कोतवाली, तस्वीरें

Mon, 11 Jan 2021 12:45 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
1 of 5
गंगनहर कोतवाली का घेराव - फोटो : amar ujala
रुड़की मेयर गौरव गोयल और कई पार्षदों ने समर्थकों के साथ महिला द्वारा छेड़छाड़ की तहरीर देने पर गंगनहर कोतवाली का घेराव कर दिया। इस दौरान समर्थकों ने जमकर हंगामा किया और नारेबाजी की। मेयर ने आरोप लगाया कि महिला और उसका पति उन्हें बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं। आरोप लगाया कि जो महिला ने तहरीर दी है वह पूरी तरह गलत है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
गंगनहर कोतवाली का घेराव - फोटो : amar ujala
मेयर ने आरोप लगाया कि दोनों उन्हें फंसाने की साजिश रच रहे हैं। मेयर ने दम्पती के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। साथ ही महिला की ओर से दी गई तहरीर की निष्पक्ष जांच करने की मांग की। कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल ने बताया कि मेयर और महिला की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जांच में जो भी सामने आएगा उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन

3 of 5
गंगनहर कोतवाली का घेराव - फोटो : amar ujala
महिला का आरोप है कि मेयर ने उसके पति को जेल से छुड़ाने का बहाना बनाकर कैंप कार्यालय में बुलाकर छेड़खानी की है। महिला की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। वहीं, मेयर ने महिला और उसके पति पर छवि खराब करने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि मेयर गौरव गोयल ने 22 दिसंबर को उसके पति को अपने घर बुलाया था।

4 of 5
गंगनहर कोतवाली का घेराव - फोटो : amar ujala
साथ ही उनके साथ मेयर और परिवार ने मारपीट कर दी थी। आरोप लगाया कि मेयर ने झूठे केस में पति को जेल भिजवा दिया था। इसी बीच 25 दिसंबर को मेयर ने एक व्यक्ति से संदेश भिजवाया कि अगर वह पति को जेल से छुड़वाना चाहती है तो कैंप कार्यालय पर आकर मिले। इस पर वह अपनी सास के साथ मेयर के कैंप कार्यालय पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गंगनहर कोतवाली का घेराव - फोटो : amar ujala
कैंप कार्यालय में मेयर ने सास को बाहर बैठा दिया और अकेले में बात करने की बात कही। आरोप है कि मेयर ने पति को जेल से छुड़ाने के बहाने छेड़खानी कर दी। शोर मचाकर वह किसी तरह वहां से अपनी सास को लेकर घर पहुंची। जब पति जेल से बाहर आए तो उसने सारी बात बताई। महिला ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें