फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीकेंड: उमड़ी यात्रियों की भीड़, हरकी पैड़ी और बाजार रहे गुलजार, पार्किंग भी फुल, तस्वीरें

Sat, 13 Nov 2021 06:06 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 5
वीकेंड पर हरिद्वार में भीड़ - फोटो : अमर उजाला
त्योहारी सीजन बीतने के बाद एक बार फिर धर्मनगरी हरिद्वार में वीकेंड पर यात्रियों की भीड़ उमड़ी। आज शनिवार को हरकी पैड़ी और बाजार यात्रियों से गुलजार रहे। इससे कारोबारियों के चेहरे खिले नजर आए। शाम की गंगा आरती पर श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। रविवार साप्ताहिक अवकाश के बाद सोमवार को इगास की छुट्टी है। इससे श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचे हैं। इसके चलते शनिवार को सार्वजनिक पार्किंग फुल रही। कोरोना संक्रमण और उसकी दहशत लोगों में खत्म हो गई है। त्योहारी सीजन के बाद अब 14 नवंबर से सहालग शुरू हो रहे हैं। इससे पहने शनिवार से लगातार तीन दिन की सरकारी छुट्टियां होने से हरिद्वार में श्रद्धालुओं का जमावड़ा रहा। शुक्रवार शाम से यात्री हरिद्वार पहुंचने शुरू हो गए थे। शनिवार सुबह से हाईवे पर दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और यूपी के नंबरों की गाड़ियों की भीड़ रही। हाईवे पर कई जगहों पर जाम जैसी स्थिति भी रही। हरकी पैड़ी पर देर शाम तक हजारों की संख्या में श्रद्धालु रहे। पूरे दिन हजारों श्रद्धालुओं ने हरकी पैड़ी पर गंगा में डुबकी लगाई। शाम को आरती में हुजूम उमड़ा।
विज्ञापन

2 of 5
वीकेंड पर हरिद्वार में भीड़ - फोटो : अमर उजाला
यात्रियों ने बाजारों में भी खरीदारी की, जिससे कारोबारियों के चेहरे खिले नजर आए। हाईवे पर यातायात पुलिस और सीपीयू लगातार गश्त करते नजर आई।
विज्ञापन

3 of 5
वीकेंड पर हरिद्वार में भीड़ - फोटो : अमर उजाला
वहीं रविवार को भी काफी भीड़ आने की संभावना है। इसके अलावा उत्तराखंड में इगास की छुट्टी के चलते आसपास के जिलों के लोग भी काफी संख्या में हरिद्वार पहुंचे रहे हैं। 

4 of 5
वीकेंड पर हरिद्वार में भीड़ - फोटो : अमर उजाला
वीकेंड पर यात्रियों के दबाव के चलते शहर की सभी पार्किंग में वाहनों की काफी भीड़ रही। खड्डा पार्किंग, पंडित दीन दयाल उपाध्याय पार्किंग व पंतदीप पार्किंग में वाहनों की पार्किंग फुल नजर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वीकेंड पर हरिद्वार में भीड़ - फोटो : अमर उजाला
धर्मनगरी में वीकेंड पर आने वाले श्रद्धालुओं की अपर रोड बाजार, बड़ा बाजार, मोती बाजार और सुभाष घाट के बाजारों में भीड़ नजर आई। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखकर दुकानदारों के चेहरे भी खिले हुए नजर आए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें