फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: सख्ती बढ़ी तो सैलानियों की संख्या घटी, पर्यटक स्थलों पर कम दिखी रौनक, तस्वीरें...

Sat, 17 Jul 2021 08:30 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/ नैनीताल
विज्ञापन
1 of 8
उत्तराखंड में पर्यटकों की आवाजाही हुई कम - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड में कोरोना के मामले कम होते ही बाहरी राज्यों से लोग पर्वतीय क्षेत्रों में काफी संख्या में पहुंचने लगे थे। इससे कोरोना संक्रमण के फैलने का भय देख जिला प्रशासन ने उत्तराखंड आने वालों की आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य कर दी। इसके बाद अब मसूरी, नैनीताल, हरिद्वार और ऋषिकेश में सैलानियों की संख्या कम होने लगी है। 

ऋषिकेश: दिल्ली के पर्यटकों को गंगा किनारे हुक्का गुड़गुड़ाना पड़ा भारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

नैनीताल में शनिवार को भीमताल, सातताल और नौकुचियाताल में सैलानियों की आवाजाही पिछले सप्ताह से कम देखने के लिए मिली। इससे नौकायन, कयाकिंग, जॉरबिंग, जीप लाइन संचालक भी मायूस नजर आए। होटलों में सैलानियों की बुकिंग भी कम रही।

नैनीताल: बिना मास्क घूमते दिखे तो करानी होगी कोरोना जांच, संक्रमित मिले तो 14 दिन होंगे क्वारंटीन 

भीमताल में माया रेजेंसी होटल के मैनेजर नंदन सिंह, लीला पैलेस रिजॉर्ट प्रबंधक रमन सिंह बिष्ट ने बताया कि इस बार के सप्ताह के अंत (वीकेंड) में सैलानियों की संख्या कम देखने के लिए मिली।

बताया कि प्रशासन की सख्ती का भी असर देखने के लिए मिला है। वहीं, कयाकिंग संचालक कमल पलड़िया, नाव संचालक नवल कुमार ने भी बताया कि सैलानियों की कम संख्या से इस बार कारोबार पर असर पड़ा है। मुक्तेश्वर और रामगढ़ में भी सैलानियों की आवाजाही कम रही। 
विज्ञापन

2 of 8
ऋषिकेश में कम पहुंचे सैलानी - फोटो : अमर उजाला
वीकेंड में तीर्थनगरी ऋषिकेश में इस बार पर्यटकों की चहलकदमी कम देखने को मिली। लक्ष्मणझूला रोड पर भी वाहनों की आवाजाही सुचारू रही। लक्ष्मणझूला, मुनिकीरेती, तपोवन और स्वर्गाश्रम में होटल, कैंप में 50 फीसद ही पर्यटक पहुंचे। इसका मुख्य कारण प्रदेश सरकार की ओर से श्रावण मास की कावंड यात्रा पर रोक है।
विज्ञापन

3 of 8
ऋषिकेश में कम पहुंचे सैलानी - फोटो : अमर उजाला
बाहरी पर्यटकों का तीर्थनगरी में प्रवेश करने के लिए उनसे उनका कोविड-19 जांच की रिपोर्ट मांगी जा रही है। जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से रायवाला, कैलासगेट, तपोवन, भद्रकाली, गरुड़चट्टी पर सख्ती बरती जा रही है। जिन सैलानियों के पास आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट नहीं हैं उन्हें वापस भेजा जा रहा है। 

4 of 8
ऋषिकेश में कम पहुंचे सैलानी - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को तपोवन, लक्ष्मणझूला, मुनिकीरेती, स्वर्गाश्रम और नीलकंठ धाम में सैलानियों और श्रद्धालुओं की चहलकदमी कम ही रही। गंगा घाट और तटों पर गिनेचुने पर्यटक ही घूमते हुए नजर आए। रामझूला, लक्ष्मणझूला और जानकीसेतु पर भी सैलानियों की चहलकदमी कम रही। इस वीकेंड पर पर्यटकों की आमद कम होने पर व्यापारियों में मायूसी छा गई।
विज्ञापन

5 of 8
उत्तराखंड में कम पहुंचे सैलानी - फोटो : अमर उजाला
होटल व्यवसायी अनुसूया प्रसाद पांडेय ने कहा कि बीते शनिवार और रविवार को तपोवन क्षेत्र में पर्यटकों की भीड़भाड़ थी। होटल एडवांस बुक हो गए थे। लेकिन इस बार वीकेंड सैलानियों की संख्या बहुत कम रही। तपोवन का बाजार खाली रहा। होटलों में मात्र 50 फीसद ही पर्यटक आ रहे हैं। 
विज्ञापन

6 of 8
उत्तराखंड में कम पहुंचे सैलानी - फोटो : अमर उजाला
कैंप व्यवसायी जीतपाल सिंह पंवार, जितेंद्र धाकड़ ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से कावंड यात्रा पर रोक लगा दी गई है। इसके लिए प्रदेश की सीमाओं पर जगह-जगह चेकिंग की जा रही है। जिसके चलते तीर्थनगरी में केवल सीमित मात्रा में ही सैलानी आ रहे हैं। 
विज्ञापन

7 of 8
मसूरी में कम पहुंचे सैलानी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की सख्ती के बाद मसूरी में आने वाले सैलानियों की संख्या घट गई है। इससे पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोग मायूस हो गए हैं। शनिवार को भी कुठाल गेट और किमाड़ी से ही बड़ी संख्या में सैलानियों को लौटा दिया गया।  सीओ मसूरी नरेंद्र पंत ने बताया कि जिन लोगों के पास कोरोना जांच रिपोर्ट, होटल बुकिंग और स्मार्ट सिटी पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं था, उन्हें ही लौटाया गया। जिन लोगों के पास वैध दस्तावेज थे, उन्हें अनुमति दी गई।
विज्ञापन

8 of 8
मसूरी में कम पहुंचे सैलानी - फोटो : अमर उजाला
बहरहाल पुलिस की सख्ती के चलते मसूरी में पर्यटकों की संख्या में भारी कमी देखने को मिली। शहर की सबसे व्यस्त रहने वाली माल रोड में बहुत कम पर्यटक दिखाई दिए। मसूरी होटल एसोसिएशन सचिव संजय अग्रवाल ने कहा कि इस वीकेंड पर 40 प्रतिशत होटल बुकिंग कम हो गई। पुलिस और प्रशासन के कार्यों की मसूरी होटलियर समर्थन करता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें