फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Uttarakhand Visit: बाबा केदार के अगाध भक्त हैं प्रधानमंत्री, चार वर्षों में पांचवी बार पहुंच रहे धाम

Sun, 31 Oct 2021 03:33 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग

सार

पहले कार्यालय में चार बार बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। अस्सी के दशक में गरूड़चट्टी में पीएम मोदी ने साधना की थी। बाबा केदार के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगाध आस्था रखते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
केदारनाथ में पीएम मोदी - फोटो : फाइल फोटो
स्वतंत्र भारत में यह पहला मौका है, जब प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी अपने कार्यकाल में पांचवीं बार बाबा केदार के दर्शन को केदारनाथ पहुंच रहे हैं। वे अपने पहले कार्यकाल में चार बार बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंचे थे। इससे पहले, सिर्फ पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी अस्सी के दशक में दो बार केदारनाथ धाम पहुंचीं थीं।

चारधाम यात्रा 2021: केदारनाथ की ध्यान गुफा में इस साल 36 श्रद्धालुओं ने की साधना, 4 नवंबर तक बुकिंग फुल

भगवान आशुतोष के ग्याहरवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगाध आस्था है। अस्सी के दशक में डेढ़ माह तक केदारपुरी में मंदाकिनी नदी के बायीं तरफ गरूड़चट्टी में उन्होंने लगभग डेढ़ माह तक साधना की थी। तब वह प्रतिदिन बाबा के दर्शन के लिए केदारनाथ मंदिर में पहुंचते थे। जबकि देश का प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी पहली बार 3 मई 2017 को केदारनाथ पहुंचे थे।  

उत्तराखंड: पूर्व सीएम हरीश रावत को खुली चुनौती देकर चुनावी शंखनाद कर गए अमित शाह, तस्वीरें

तब उन्होंने बाबा केदार की पूजा-अर्चना के साथ ही धाम से देश को संबोधित भी किया था। यह भी पहला मौका था, जब किसी पीएम ने केदारनाथ से जनता को संबोधित किया। अपने भाषण में पीएम मोदी ने गरूड़चट्टी में बिताए दिनों को भी याद किया था।
विज्ञापन

2 of 6
केदारनाथ में पीएम मोदी - फोटो : एएनआई
उसी वर्ष पीएम मोदी 20 अक्तूबर को पुन: केदारनाथ पहुंचे थे। तब उन्होंने केदारनाथ पुनर्निर्माण के लिए 700 करोड़ रुपये की पांच बड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया था। इन परियोजनाओं में पहले चरण के कार्य पूरे हो चुके हैं।
विज्ञापन

3 of 6
केदारनाथ में पीएम मोदी - फोटो : फाइल फोटो
जबकि दूसरे चरण के कार्य शुरू हो गए हैं। प्रधानमंत्री 7 नवंबर 2018 को तीसरी बार केदारनाथ पहुंचे थे और पुनर्निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके बाद वे चौथी बार 18 मई 2019 को धाम पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने ध्यान गुफा में लगभग 17 घंटे तक साधना भी की थी।

4 of 6
केदारनाथ में पीएम मोदी - फोटो : फाइल फोटो
केदारनाथ के वयोवृद्ध तीर्थ पुरोहित श्रीनिवास पोस्ती ने बताया कि स्वतंत्र भारत में अस्सी के दशक से राजनेताओं का केदारनाथ आने का सिलसिला शुरू हुआ है। तब पहली बार तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी दो बार धाम पहुंचीं थीं। पहली बार वे अकेले ही धाम पहुंचीं थीं। जबकि दूसरी बार उनके साथ सोनिया गांधी, अमिताभ बच्चन और उनकी माता जी भी धाम पहुंचीं थीं।
विज्ञापन

5 of 6
केदारनाथ में पीएम मोदी - फोटो : फाइल फोटो
इसके अलावा पूर्व राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी (1985), पूर्व राष्ट्रपति आर वेंकटरमन (1992) और पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी (2017) भी बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। जबकि बीते 2018 में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी केदारनाथ पहुंचकर बाबा के दर्शन किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
केदारनाथ में पीएम मोदी - फोटो : फाइल फोटो
स्व. मोरारजी देसाई व स्व. विश्वनाथ प्रताप सिंह ने प्रधानमंत्री बनने से पूर्व केदारनाथ के दर्शन किए थे। आपदा के बाद पुनर्निर्माण के दौर से गुजर रहे केदारनाथ धाम में बीते सात वर्षों में देश के कई केंद्रीय मंत्रियों के अलावा राज्यों के विधानसभा स्पीकर, मंत्री, राज्यपाल व अन्य वीवीआईपी आ चुके हैं। यहां तक कि सिंगापुर और नेपाल के मंत्री भी यहां पहुंचे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें