हरक सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
हरक सिंह ने आगे कहा कि राजनीतिक रूप से हो सकता है मैं उनसे बहुत से मामलों में सहमत न हूं। जब वह मुख्यमंत्री थे, तब भी मैं उनकी बहुत सी बातों से सहमत नहीं था। लेकिन व्यक्तिगत रूप से मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं। राजनीति में छोटे प्रदेश में छोटी सी बात भी बड़ी हो जाती है। इसलिए मैंने अब मन बनाया है कि मेरे बारे में कोई कुछ भी बोले, मैं कुछ नहीं बोलूंगा। चैंपियन ने मेरे खिलाफ बोला, तब भी मैंने कुछ नहीं बोला। अब मैं व्यक्तिगत नहीं वैचारिक लड़ाई लडूंगा।