फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जॉन बुकानन की कंपनी में ये काम करते दिखेंगे 'जूनियर बुमराह', तेज गेंदबाजी से जीता था सबका दिल

Mon, 22 Mar 2021 06:07 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
1 of 5
अक्षज त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला
जूनियर बुमराह के नाम से पहचान बना चुके उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के सात वर्षीय अक्षज त्रिपाठी ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व कोच जॉन बुकानन की कंपनी लांच टी में बनने वाले खेल उत्पादों की मार्केटिंग करेंगे। भारत में इन उत्पादों की मार्केटिंग की जिम्मेदारी कोलकाता की एड्ज गुरू कंपनी को सौंपी गई है।

चोपड़ा गांव निवासी द्वारिका प्रसाद त्रिपाठी व रेखा डंगवाल त्रिपाठी के सात वर्षीय पुत्र अक्षज के रग-रग में क्रिकेट रचा बसा है। बॉलिंग एक्शन व सटीक  यॉर्कर से सिंगल स्टंप को हिट करने के वीडियो ने अक्षज को जूनियर बुमराह के नाम से नई पहचान दी है। वीडियो को देखकर जॉन बुकानन ने अपने कोलकाता व दिल्ली में तैनात स्टाफ से अक्षज त्रिपाठी के बारे में जानकारी मांगने के साथ वीडियो शूट कर भेजने को कहा था। स्टाफ द्वारा दो सप्ताह पूर्व देहरादून पहुंचकर अक्षज के साथ एक स्टेडियम में वीडियो शूट किया।

लांच टी कंपनी के माध्यम से एड्ज गुरु कंपनी ने इस वीडियो को 18 मार्च की शाम को लांच किया, जिसे अभी तक हजारों लोग देख चुके हैं। क्रिकेट एसोसिएशन के जिला समन्वयक प्रशांत बिष्ट, अध्यक्ष कमलेश जमलोकी व सचिव अरुण तिवारी का कहना है कि अक्षज ने उत्तराखंड की खेल प्रतिभाओं के लिए नए द्वार खोल दिए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
परिवार के साथ अक्षज त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि अक्षज रुद्रप्रयाग में अगस्त्यमुनि ब्लॉक के चोपड़ा गांव के रहने वाले हैं। नवंबर 2020 में अक्षज त्रिपाठी सोशल मीडिया पर जूनियर बुमराह के नाम से छाए रहे। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की तरह बॉलिंग एक्शन के साथ सटीक य़ॉर्कर गेंद डालने के अक्षज के अंदाज को लोगों से खूब सराहना मिली थी। 
विज्ञापन

3 of 5
अक्षज त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया पर नन्हें खिलाड़ी की गेंदबाजी के वीडियो को लाखों लोगों ने देखा था। खास बात ये रही थी कि इंग्लैंड के पूर्व विकेटकीपर/बल्लेबाज व कोच पॉल एंड्रयू निक्सन ने अक्षज के वीडियो पर सकारात्मक टिप्पणी की थी। 

4 of 5
अक्षज त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, द्वारिका प्रसाद त्रिपाठी व रेखा डंगवाल त्रिपाठी के बेटे अक्षज त्रिपाठी का उनके पिता ने बॉलिंग करते हुए 40 सेकंड का वीडियो बनाया था। जिसमें अक्षज हूबहू जसप्रीत बुमराह के एक्शन के साथ बॉलिंग करते हुए यॉर्कर गेंद से सिंगल स्टंप को लगातार हिट कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अक्षज त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद उन्होंने इस वीडियो को अपने फेसबुक पेज पर लगाया। उनके वीडियो पोस्ट करने के बाद ये वीडियो खूब वायरल हुआ। इसके बाद से ही अक्षज सुर्खियों में रहे। उनके पिता ने ही अक्षज को घर पर क्रिकेट की बारीकियां सिखाई थीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें