फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: नैनीताल में साल की पहली बर्फबारी...सफेद चादर में लिपटीं वादियों का दिखा मनमोहक नजारा

Sun, 12 Jan 2025 06:54 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल

सार

Uttarakhand Weather Update: प्रदेश में नए साल से अब तक बारिश बर्फबारी न होने से सूखी ठंड लोगों को परेशान कर रही थी। लेकिन आज बारिश ने पहाड़ से मैदान तक ठंड में इजाफा कर दिया है।
विज्ञापन
1 of 5
नैनीताल में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
कुमाऊं के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में रविवार को बर्फबारी हुई। नैनीताल में इस वर्ष का पहला और सर्द मौसम का दूसरा हिमपात हुआ। द्वाराहाट, जागेश्वर और मुनस्यारी में भी बर्फबारी का आनंद लेने को सैलानियों की भीड़ उमड़ी रही।

चीन और नेपाल सीमा पर गुंजी, कालापानी में रात के समय तापमान माइनस 25 डिग्री तक पहुंच रहा है। यहां शरीर को जमा देने वाली ठंड के बावजूद जवान पूरी मुश्तैदी के साथ डटे हुए हैं।  रात से ही नैनीताल का मौसम बदलने लगा था। सुबह ऊंचाई वाले क्षेत्र में क्षेत्र में हिमपात हुआ।

Snowfall: मसूरी से लेकर औली, चकराता और नैनीताल में बर्फबारी, सफेद हुईं खूबसूरत वादियां, देखें तस्वीरें
विज्ञापन

2 of 5
नैनीताल में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
यहां चाइना पीक, स्नोव्यू, बिरला, सात नंबर आदि क्षेत्रों में हिमपात हुआ। जबकि नगर के निचले हिस्सों व मालरोड में अभी हिमपात नहीं हुआ है। उधर, कपकोट की पिंडर घाटी के गांवों में मौसम की पहली बर्फबारी के बाद प्राकृतिक सौंदर्य निखर गया है।

विज्ञापन

3 of 5
धूर और विनायकमें बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
जिला मुख्यालय और कपकोट के लोग बर्फबारी का आनंद लेने के लिए धूर और विनायक पहुंचे। बच्चों और युवाओं के साथ बुजुर्गों ने भी बर्फबारी का जमकर लुत्फ उठाया। 

4 of 5
नैनीताल में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
वहीं, सुबह मुक्तेश्वर, धानाचूली, पहाड़पानी, रामगढ़, कसियालेख, मनाघेर, चोरलेख क्षेत्र की पहाड़ियां और खेत बर्फ के सफेद चादरों से घिरे नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उत्तराखंड में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
सुबह सात बजे बर्फबारी से मनाघेर के पास धानाचूली-पहाड़पानी मोटर मार्ग में आवाजाही ठप हो गई। सड़क पर बर्फ के जमा होने से ढाई घंटे तक सड़क पर यातायात बंद रहा। इससे वाहन चालकों और यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें