भाई अपनी बहन को लेकर अन्य दो लोगों के साथ गांव के लिए निकला, लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
- फोटो : amar ujala
देहरादून से वाया टिहरी होते हुए रुद्रप्रयाग के ऊखीमठ जा रही एक कार नई टिहरी-बीपुरम मोटर मार्ग पर जीरो प्वॉइंट के पास टिहरी झील में समा गई।
विज्ञापन
3 of 7
- फोटो : amar ujala
बताया जा रहा है कि वाहन में चार लोग सवार थे। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने दीक्षा रावत (23) पुत्री युद्धवीर सिंह रावत निवासी ग्राम मोली ऊखीमठ का शव बरामद कर लिया है।
4 of 7
- फोटो : amar ujala
अन्य तीन लापता लोगों की तलाश की जा रही है। वहीं वाहन का भी कुछ पता नहीं चला है। राहत बचाव अभियान जारी है।
विज्ञापन
5 of 7
- फोटो : amar ujala
बता दें कि देहरादून से मंगलवार रात 10 बजे एक कार रुद्रप्रयाग के लिए निकली थी। जिसकी लोकेशन नहीं मिल रही थी।
विज्ञापन
6 of 7
- फोटो : amar ujala
बुधवार शाम को टिहरी पुलिस को सूचना मिली थी, पुलिस ने खोजबीन शुरू की तो टिहरी झील जीरो बेंड के पास पैराफिट टूटा मिला और कुछ बैग मिले। गुरुवार की सुबह राहत बचाव कार्य शुरू किया गया।
पुलिस के अनुसार मंगलवार रात दस बजे मयूर विहार सहस्रधारा रोड से अभिषेक रावत, बहन दीक्षा, आशु के साथ ग्राम मौली ऊखीमठ रुद्रप्रयाग के लिए निकले थे। कार अवतार सिंह चला रहा था।