फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया में 'चमकने' को तैयार पहाड़ की एक और सुंदरी, तस्वीरें...

Sun, 10 Jul 2016 09:51 AM IST
नलिनी गुसाईं/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
meghna
मिसेज इंडिया इंटरनेशनल का ताज हासिल करने के बाद देहरादून की मेघना अब मिसेज इंटरनेशनल कंपटीशन में हिस्सा लेंगी। इसका आयोजन 18 से 23 जुलाई तक फ्लोरिडा में होगा। मिसेज इंटरनेशनल कंपीटशन में 85 देशों की सुंदरियां प्रतिभाग करेंगी। इसमें पहनने के लिए मेघना ने एक इंडियन ड्रेस भी तैयार कराई है।
विज्ञापन

दुनिया में 'चमकने' को तैयार पहाड़ की एक और सुंदरी, तस्वीरें...

2 of 5
मिसेज इंडिया इंटरनेशनल
रायपुर स्थित सरस्वती विहार निवासी मेघना बल्लभ जोशी अमेरिका में सेटल हैं। इसी वर्ष अप्रैल अंत में अटलांटा में हुए मिसेज इंडिया इंटरनेशनल-2016 में मेघना विजेता रह चुकी हैं। अब वह फ्लोरिडा में होने वाले मिसेज इंटरनेशनल पीजेंट की तैयारी में जुटी हैं। मेघना के पिता चांद बल्लभ और मां राधा बल्लभ भी बेटी को बड़े मंच पर देखना चाहते हैं। लिहाजा वह पहले ही बेटी के पास अमेरिका पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

दुनिया में 'चमकने' को तैयार पहाड़ की एक और सुंदरी, तस्वीरें...

3 of 5
मिसेज इंडिया इंटरनेशनल
मेघना ने बताया कि 85 देश की सुंदरियों के बीच वह अकेली भारतीय होंगी। ऐसे में उन्हें दुनिया भर को अपनी संस्कृति दिखाने का मौका मिल सकेगा। यही वजह है कि पीजेंट में पहनने के लिए उन्होंने खास धोती तैयार कराई है। मेघना ने बताया कि इस पीजेंट में टॉप-15 प्रतिभागी वोटिंग से चुनी जाएंगी।

दुनिया में 'चमकने' को तैयार पहाड़ की एक और सुंदरी, तस्वीरें...

4 of 5
मिसेज इंडिया इंटरनेशनल
दो डॉलर का एक वोट है और एक व्यक्ति कितने भी वोट कर सकता है। वोट क्रेडिट कार्ड से करना होगा। मेघना ने बताया कि वह इस समय कुछ संस्थाओं से जुड़कर घरेलू हिंसा के खिलाफ कार्य कर रही हैं। साथ ही एक मल्टी नेशनल कंपनी में ऑपरेशन हेड भी हैं। पति राजीव जोशी भी हर जगह उन्हें सहयोग करते हैं। उन्होंने बताया कि 18 से 23 जुलाई तक 6 दिनों का कंपटीशन बेहद कठिन है, लेकिन वह अपनी तरफ से यह टाइटिल जीतने की पूरी तैयारी कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुनिया में 'चमकने' को तैयार पहाड़ की एक और सुंदरी, तस्वीरें...

5 of 5
मिसेज इंडिया इंटरनेशनल
ये है वोटिंग का लिंक: www.mrsinternational.com
मेघना ने जब अटलांटा में मिसेज इंडिया इंटरनेशनल खिताब जीता, तब जजों ने उनसे पूछा कि आप कहां से हैं, तो मेघना ने बताया था उत्तराखंड से। तब बॉलीवुड से पहुंचे जजों ने कहा कि तभी आप इतनी खूबसूरत हैं। मेघना ने कहा कि मौका मिला तो इस बड़े मंच पर भी दुनिया के सामने उत्तराखंड की बात रखूंगी। मेघना ने देश के लोगों से अपील की है कि अधिक से अधिक वोट कर उन्हें विजेता बनाएं।

Published By : Nirmala Suyal
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें