दुबई के राशिद अस्पताल में पिछले कई माह से भर्ती टिहरी गढ़वाल निवासी बलबीर को भारत वापसी के लिए अब तक मदद नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
2 of 10
balbeer kathait
- फोटो : AmarUjala
यही नहीं एक ट्वीट पर मदद पहुंचाकर वाहवाही बटोर रहीं सुषमा स्वराज ने अभी तक बलबीर के मामले में जवाब तक नहीं दिया है।
@RaturiRoshan एवं हम @SushmaSwaraj जी से दूरभाष से भी इस विषय पर वार्ता करने के लिए प्रयासरत है (2/2)
— Harish Rawat (@harishrawatcmuk) August 8, 2016
विज्ञापन
3 of 10
balbeer kathait
- फोटो : AmarUjala
वो भी तब जब मुख्यमंत्री हरीश रावत खुद ट्विटर पर सुषमा स्वराज से मदद की गुहार लगा चुके हैं। अनुरोध के बावजूद विदेश मंत्रालय या विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इससे बलबीर की भारत वापसी की संभावनाओं को झटका लगा है।
4 of 10
balbeer kathait
- फोटो : AmarUjala
बीते शनिवार को अमर उजाला ने बलबीर के दुबई के अस्पताल में भर्ती होने का मामला प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिस पर मुख्यमंत्री ने दिल्ली में रेजीडेंट कमिश्नर को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
5 of 10
balbeer kathait
- फोटो : fb
मुख्यमंत्री ने अपने ट्विटर हैंडल पर इसकी जानकारी दी थी। बाद में उन्होंने विदेश मंत्री को ट्वीट कर मामले का संज्ञान लेने का अनुरोध भी किया था।
UKGov ने इस विषय को संज्ञान में लेकर Delhi में Resident Commissioner को उचित कार्यवाही करने के निर्देश दे दिए है https://t.co/nLLW9to51y
— Harish Rawat (@harishrawatcmuk) August 6, 2016
विज्ञापन
6 of 10
balbeer kathait
- फोटो : fb
उन्होंने लिखा सुषमा स्वराज जी, यूके के बलबीर कठैत दुबई के एक अस्पताल में भर्ती हैं, कृपया इस विषय को संज्ञान में लें।
@SushmaSwaraj जी, #UK के बलबीर कठैत दुबई के एक अस्तपताल में पांच माह से भर्ती है, कृपया इस विषय को संज्ञान में लें https://t.co/pvBZhDxZKM
— Harish Rawat (@harishrawatcmuk) August 6, 2016
विज्ञापन
7 of 10
balbeer kathait
- फोटो : fb
करीब एक सप्ताह बीतने के बाद भी बलबीर तक किसी तरह की मदद नहीं पहुंची है। अस्पताल में उसकी देखरेख कर रहे रोशन रतूड़ी ने बताया कि वह लगातार दूतावास के संपर्क में हैं। दूतावास से फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है।
@harishrawatcmuk @SushmaSwaraj
Sir koi Bhi Uttrakhandi Balveer singh Ko dekhne nhi aata hai. Apko Galat news di gyi hai.! Dukh Hota hai .
— Roshan Raturi (@RaturiRoshan) August 8, 2016
ये है पूरा मामला
8 of 10
balbeer kathait
- फोटो : fb
ये है पूरा मामला
दलगांव, ख्वाडा, टिहरी गढ़वाल निवासी बलबीर (30) दुबई के होटल महेश में काम करता था। राशिद हॉस्पिटल के रिकॉर्ड के अनुसार 27 फरवरी को उसे गर्दन पर चोट के बाद एंबुलेंस से अस्पताल लाया गया था।
9 of 10
balbeer kathait
- फोटो : fb
पैरामेडिक्स ने बताया कि उसने खुद को कोल्ड स्टोरेज में बंद कर अपनी गर्दन काटने का प्रयास किया था। उसे अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार हुआ।
20 अप्रैल को महेश लंच होम एंड सीफूड रेस्टोरेंट ने उनके भाई बचन सिंह को पत्र भेजकर उनकी हालत में सुधार के संबंध में जानकारी दी। हालांकि, करीब तीन माह बाद भी उसके परिवार की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया। परिवार की तरफ से कोई रिस्पांस न मिलने के कारण वह फिलहाल वापस लौटने में असमर्थ है।