फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के कोने-कोने तक पहुंची उत्तराखंड की ये खास मिठाई, राजा-महाराजाओं को थी बेहद पसंद, अब ऑनलाइन आ रही डिमांड

Mon, 28 Dec 2020 02:40 PM IST
अलका त्यागी गंगादत्त थपलियाल, अमर उजाला, नई टिहरी
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के टिहरी की सिंगोरी की मिठास अब देश के कोने-कोने तक पहुंच रही है। दिल्ली, मुंबई जैसे अन्य महानगरों से प्रवासियों को ऑनलाइन डिमांड पर टिहरी की सिंगोरी भेजी जा रही है। यही वजह है कि नई टिहरी के बाद अब आगराखाल बाजार में भी सिंगोरी का कारोबार खूब चल पड़ा है। गूगल बिजनेस ने व्यापारियों की राह को और आसान बना दिया है। अरसा और रोटाने में भी आगराखाल बाजार नई पहचान बना रहा है।
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : अमर उजाला
टिहरी की सिंगोरी की राजशाही के जमाने से ही खास पहचान रही है। राजा महाराजाओं को यह मिठाई खास पसंद हुआ करती थी। आज  शादी-विवाह हो या कोई अन्य धार्मिक आयोजन,  मेहमानों को सिंगोरी अवश्य परोसी जाती है। नई टिहरी के बाद अब आगराखाल स्थित मिठाई की दुकानों पर भी सिंगोरी के साथ ही उत्तराखंड के पारंपरिक पकवान अरसा और रोटाने की भी मांग बढ़ी है। 
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : अमर उजाला
अरसा गुड़ व चावल और रोटाने आटा व गुड़ से तैयार किया जाता है। अब तक लोग विशेष रूप से शादी-विवाह के मौके पर ही अरसे और रोटाने बनाते थे, लेकिन अब बाजार में हर दिन अरसे और रोटाने की उपलब्धता से इसे भी नया बाजार मिलने लगा है। 

4 of 7
- फोटो : अमर उजाला
थर्टी फर्स्ट और नए साल के लिए भी आगराखाल और टिहरी के व्यापारियों के पास दिल्ली समेत अन्य शहरों से सिंगोरी, अरसे और रोटाने की डिमांड आई है। आगराखाल से ऋषिकेश की दूरी महज 25 किमी होने से यहां की सिंगोरी और अरसा ऋषिकेश भी पहुंच रहा है।  
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : अमर उजाला
सिंगोरी एक विशेष तरह की मिठाई है, जो मावा से तैयार की जाती है। इस मिठाई की खास विशेषता यह है कि इसे मालू के पत्ते में लपेटकर रखा जाता है।  त्योहार के सीजन में इसे विशेष रूप से तैयार किया जाता है। मालू के पत्ते उत्तराखंड के जंगलों में 12 महीनों आसानी से उपलब्ध हो जाते है। इस पत्ते की विशेषता यह है कि यह जल्दी खराब नहीं होता है। जंगल से लाने के 15 दिन बाद भी हरा रहता है। पत्ते की खुशबू सिंगोरी के स्वाद को और लाजवाब बना देती है।
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : अमर उजाला
सिंगोरी, अरसे और रोटाने की डिमांड अब बढ़ी है। दिल्ली, मुंबई से प्रवासियों की ऑन लाइन डिमांड पर पार्सल और कुरियर के जरिये सिंगोरी की मिठाई भेजी जा रही है। देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी डिमांड पर  सिंगोरी की मिठाई और अरसे भेज रहे हैं। 
-विकास रावत, मिठाई व्यापारी, आगराखा
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अरसे - फोटो : अमर उजाला
त्योहार और शादी के सीजन में सिंगोरी की मांग इतनी अधिक बढ़ जाती है कि पूरा करना संभव नहीं हो पाता है। मेरे पिता गोपाल सिंह चौहान ने 1984 में पुरानी टिहरी में सिंगोरी की मिठाई बनाने का काम शुरू किया था। तब से निरंतर हमारा यह कारोबार चला आ रहा है।
-मदन सिंह चौहान, टिहरी के प्रसिद्ध सिंगोरी मिठाई विक्रेता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें