फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: रिश्तेदार ने ही डाली थी टाइल्स कारोबारी के घर डकैती, लूटने आए थे 70 लाख कैश और दो किलो सोना

Mon, 04 Jan 2021 10:06 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार
विज्ञापन
1 of 8
पकड़े गए डकैत - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड में कोटद्वार के सिताबपुर में टाइल्स कारोबारी प्रमोद कुमार के घर में डकैती डालने वाले पांच बदमाशों को पौड़ी पुलिस ने यूपी के मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार कर लिया। पत्रकार वार्ता में एसएसपी पौड़ी पी. रेणुका देवी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि बदमाश घर से 70 लाख की नकदी और दो किलो सोना लूटने के इरादे से आए थे। इस डकैती का मास्टमाइंड टाइल्स कारोबारी का रिश्तेदार है। मास्टरमाइंड और उसका साथी अभी फरार चल रहे हैं, पुलिस उनकी धरपकड़ के लिए दबिश दे रही है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
पकड़े गए डकैतों की जानकारी देते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे और सूचनाओं के आधार पर नौवें दिन लूट में शामिल राजकुमार उर्फ छोटा (33) निवासी बरवाला थाना शाहपुर जिला मुजफ्फरनगर यूपी, कपिल कुमार उर्फ रावण (25) निवासी नियामू थाना चरथावल जिला मुजफ्फरनगर यूपी, संदीप कुमार उर्फ पिंटू  (20) निवासी लिलोनखेड़ी थाना शामली जिला मुजफ्फरनगर यूपी, संजीव कुमार उर्फ सोनू (25) निवासी शारदा नगर गली नंबर 09 थाना कुतुबसेर जिला सहारनपुर यूपी, धीरज (29) निवासी विरालसी थाना चरथावल जिला मुजफ्फरनगर यूपी को मुजफ्फरनगर के चरथावल थाना क्षेत्र से लूट के माल के साथ गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन

3 of 8
पकड़े गए डकैत - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि लूट का मास्टरमाइंड प्रवीण प्रजापति टाइल्स कारोबारी का रिश्तेदार है। वह और उसका साथी अंकित पुंडीर अभी फरार चल रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ डकैती के साथ ही अब आर्म्स एक्ट में भी मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस महानिदेशक की ओर से पुलिस टीम के 20 हजार रुपये इनाम की घोषणा की गई है। मामले का खुलासा करने वाली पुलिस टीम पुलिस उपाधीक्षक अनिल कुमार जोशी, कोतवाल नरेंद्र सिंह बिष्ट, एसओजी प्रभारी रफत अली, एसआई कमलेश शर्मा, विकसित पंवार समेत 24 पुलिस कर्मियों की टीम शामिल रही।

4 of 8
डकैती के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
एसएसपी ने बताया कि आरोपियों के पास से लूटी गई करीब चार लाख रुपये की ज्वैलरी भी मिल गई है। साथ ही 2.60 लाख रुपये की नकदी मिल गई है। इसके अलावा लूट में प्रयुक्त दो चाकू, 315 बोर के तीन तमंचे, आठ जिंदा कारतूस और तीन बाइक को बरामद कर सीज कर दिया गया है।  
विज्ञापन

5 of 8
डकैती के बाद घरवालों से जानकारी लती पुलिस - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
सीओ अनिल जोशी ने बताया कि लूट का मास्टर माइंड प्रवीण प्रजापति टाइल्स कारोबारी प्रमोद कुमार के जीजा का मौसेरा भाई है। प्रवीण का प्रमोद के सिताबपुर स्थित आवास पर आना जाना लगा रहता था। उसने ही पूरे घर की लोकेशन और घर में मौजूद सदस्यों की जानकारी दी थी। प्रवीण ने सबके साथ बैठकर लूटपाट की योजना बनाई थी। उसने साथियों को घरवालों को किसी तरह की चोट नहीं पहुंचाने की हिदायत दी थी। 
विज्ञापन

6 of 8
डकैती के बाद परेशान महिला - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
सीओ अनिल जोशी ने बताया कि मास्टर माइंड प्रवीण को टाइल्स कारोबारी के घर पर 70 लाख रुपये कैश और दो किलो सोना होने की जानकारी मिली थी, जिसे लूटने की योजना उसने अन्य बदमाशों के साथ बनाई। प्रमोद कुमार ने एक दिन पहले ही बैंक के लॉकर में पैसा और सोना जमा करा दिया था। बदमाशों ने लूट से एक दिन पहले घर की अच्छी तरह से रैकी की थी। घनी आबादी और व्यस्ततम सड़क होने के कारण बदमाशों ने घटना को अंजाम देने के लिए सुबह का समय चुना। 
विज्ञापन

7 of 8
डकैती के बाद घर के बाहर बैठे लोग - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
एसएसपी पी. रेणुका देवी ने बताया कि लुटेरों ने सफेद रंग की अपाची बाइक से घटना को अंजाम दिया। सफेद बाइक सीसीटीवी कैमरे में दिखी थी। पांचों बदमाश कौड़िया चेक पोस्ट के रास्ते कोटद्वार आए थे और चिलरखाल के रास्ते हरिद्वार होते हुए मुजफ्फरनगर गए थे। कोटद्वार से मुजफ्फरनगर तक रास्तों में लगे सीसीटीवी कैमरों में सफेद रंग की बाइक पकड़ में आ रही थी। इसी से उसे मुजफ्फरनगर तक जाते देखा गया।
विज्ञापन

8 of 8
डकैती के बाद घर में लोगों से बात करते पड़ोसी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
एसएसपी पी. रेणुका देवी ने बताया कि अपराधी राजकुमार उर्फ छोटा के खिलाफ जिला मुजफ्फरनगर में हत्या, लूट, चोरी आदि के 12 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। राजकुमार आठ साल की जेल भी काट चुका है। राजकुमार और कपिल कुमार उर्फ रावण उर्फ बड़ा ने अपने साथी अंकित उर्फ बबलू के साथ मिलकर 13 सितंबर को हरिद्वार थाना कनखल क्षेत्र में 22 लाख रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया। इस संबंध में थाना कनखल जनपद हरिद्वार में मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें