मृतक नीरज की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
चाकू लगने से उसके फेफड़े फट गए थे। उसके शरीर से अत्यधिक रक्त का रिसाव हो गया, जिस कारण उसकी मौत हो गई थी। वहीं कोमल का कहना है कि उसके भाइयों ने उसका जीवन उजाड़ दिया। अब वो नीरज की यादों में उसी के घर रहेगी। दूसरी ओर सिटी थाना पुलिस ने नीरज के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। नीरज की मां का कहना है कि कोमल की मां उसके दूसरे बेटों को भी खत्म करने की धमकी दे रही है।